Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया NCSSR का उद्घाटन, खेलों में पारदर्शिता और नवाचार की नई शुरुआत

एनसीएसएसआर को 260 करोड़ रुपये के प्रारंभिक बजट के साथ विकसित किया गया है। यह केंद्र देशभर के 11 राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों, 2 हाई परफॉर्मेंस सेंटर्स, 6 खेल विज्ञान विभागों और 5 स्पोर्ट्स मेडिसिन यूनिट्स को सहयोग देगा

Published: 08:00am, 25 Apr 2025

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में ‘नेशनल सेंटर फॉर स्पोर्ट्स साइंस एंड रिसर्च’ (एनसीएसएसआर) का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही उन्होंने डिजिलॉकर के माध्यम से खेल प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा की भी शुरुआत की। यह पहल खिलाड़ियों के दस्तावेज़ों की सुरक्षा, पारदर्शिता और धोखाधड़ी रोकने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

मंडाविया ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई हर खेल पहल एथलीट-केंद्रित है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते, लेकिन अगर संघ सरकार की एथलीट-केंद्रित नीति से भटके तो उन्हें रोका जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय खेल संघों से गुटबाजी और भाई-भतीजावाद समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि हमें 2036 ओलंपिक को भारत में लाने के लिए एकजुट प्रयास करने होंगे।

उन्होंने कहा कि डिजिलॉकर के ज़रिए जारी प्रमाण पत्र जल्द ही ‘राष्ट्रीय खेल रिपोजिटरी प्रणाली’ (NSRS) से जोड़े जाएंगे, जिससे सरकारी नकद पुरस्कारों का वितरण सीधे खिलाड़ियों के खातों में डिजिटल तरीके से हो सकेगा। इससे डीबीटी प्रणाली और भी मजबूत होगी और कागजी कार्यवाही की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस अवसर पर ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने कहा कि यह सुविधा खिलाड़ियों के लिए बहुत फायदेमंद है। “हमें अक्सर सरकारी नौकरियों या वीज़ा के लिए प्रमाण पत्रों की जरूरत होती है, जो हमारे पास तुरंत नहीं होते। डिजिलॉकर से अब ये समस्या नहीं रहेगी।”

एनसीएसएसआर को 260 करोड़ रुपये के प्रारंभिक बजट के साथ विकसित किया गया है। यह केंद्र देशभर के 11 राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों, 2 हाई परफॉर्मेंस सेंटर्स, 6 खेल विज्ञान विभागों और 5 स्पोर्ट्स मेडिसिन यूनिट्स को सहयोग देगा। मंडाविया ने कहा कि यह पहल भारत के दीर्घकालिक खेल विजन और 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post