मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 22 जुलाई 2026 को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के आदेश के अनुसार, जैन की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी।

Centre Names Anurag Jain as NITI Aayog CEO for Two-Year Term

Published: 11:28am, 23 Jul 2026

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 22 जुलाई 2026 को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के आदेश के अनुसार, जैन की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी।

आदेश में कहा गया है कि अनुराग जैन अपनी स्वीकृत सेवा-विस्तार अवधि तक इस पद पर बने रहेंगे। इसके बाद उनका कुल कार्यकाल दो वर्ष या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, निर्धारित किया गया है। उनकी नियुक्ति की सेवा शर्तें पूर्ववर्ती सीईओ के समान रहेंगी।

अनुराग जैन वर्तमान में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं और उन्हें केंद्र तथा राज्य सरकार में चार दशकों का प्रशासनिक अनुभव है। वह इससे पहले उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।नीति आयोग के सीईओ के रूप में जैन देश की विकास प्राथमिकताओं, नीतिगत सुधारों, सहकारी संघवाद और केंद्र-राज्य समन्वय को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे। वह साक्ष्य आधारित नीति निर्माण तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में आयोग के कार्यों का नेतृत्व करेंगे।

Jitendra