Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश, दिल्ली-एनसीआर में छूटी कंपकंपी

सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश ने तापमान और गिरा दिया जिससे कंपकंपी बढ़ गई। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर अगले दो-तीन दिन में बारिश का अनुमान जताया है।

Published: 12:49pm, 23 Dec 2024

पहाड़ों में बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में सर्दी बढ़ती जा रही है। सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश ने तापमान और गिरा दिया जिससे कंपकंपी बढ़ गई। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर अगले दो-तीन दिन में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच चुका है।

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से अचानक तापमान में कमी आएगी जिससे ठंड में तेजी आएगी। सोमवार को राजधानी घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। खबरों के मुताबिक, बारिश, कोहरे और शीतलहर की तिहरी मार से दिल्ली-एनसीआर में कंपकंपी और बढ़ने की संभावना है। घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी घट गई। यदि बारिश का सिलसिला और बढ़ा तो दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को तेज बारिश की संभावना जताई है।

मौसम में इस बदलाव का असर फसलों पर भी पड़ेगा। बारिश होने से गेहूं की फसल को फायदा पहुंचेगा, वहीं आलू और अन्य सब्जियों के लिए यह नुकसानदायक है। उत्तर भारत के बड़े हिस्से में ठंड बढ़ने से पाला पड़ने का प्रकोप बढ़ गया है। इसका असर अलसी, मसूर, अरहर, चना, आलू, सरसों जैसी रबी फसलों पर देखा जा सकता है। लंबे समय तक पाले की स्थिति किसानों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। मौसम के इस बदले स्वरूप ने किसानों को चिंतित कर दिया है।

YuvaSahakar Team

Recent Post