Trending News

 भारत का रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमान खरीद को मंजूरी, 3.25 लाख करोड़ रुपये का है रक्षा सौदा         PM मोदी ने 'सेवा तीर्थ' भवन के नामकरण का अनावरण किया         बजट सत्र के पहले चरण का आज आखिरी दिन, सरकार के कामकाज पर होगी चर्चा         देश में कम हुई बेरोजगारी, अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में ग्रामीण क्षेत्र में 4.4% से घटकर 4% हुई बेरोजगारी दर, शहरी क्षेत्रों में 6.9% से घटकर 6.7% हुआ आंकड़ा, सांख्यिकी मंत्रालय ने जारी किए ताजा आंकड़े         भारत-EU FTA एक साल में लागू करने का लक्ष्य, जर्मनी में बोले वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल- केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा FTA, दोनों पक्षों के बीच निवेश भी बढ़ेगा         वंदे मातरम को लेकर केंद्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, सरकारी कार्यक्रमों में जन गण मन से पहले बजेगा वंदे मातरम, 3 मिनट 10 सेकेंड के राष्ट्रगीत के दौरान खड़े होना जरूरी, गाए जाएंगे वंदेमातरम के सभी 6 छंद         UPI से डायरेक्ट निकाल सकते हैं PF का पैसा, अप्रैल में लॉन्च होगा App, उमंग पोर्टल भी करता रहेगा काम         चंद्रमा से मिट्टी लेकर धरती पर लौटेगा भारत, इसरो ने चंद्रयान-4 के लिए तलाशी लैंडिंग साइट, चंद्रमा के साउथ पोल पर मॉन्स माउटन पहाड़ पर उतरेगा चंद्रयान-4, 2027 तक लॉन्च किए जाने की योजना       

सूर्य की अगुआई में भारत के धुरंधर पाक को पस्त कर दबदबा बनाए रखने को मुस्तैद

पाक स्पिनर तारिक का तोड़ हैं भारत के हार्दिक व शिवम दुबे, भारत को साहिबजादा फरहान से चौकस रहना होगा, भारत वरुण, अक्षर,कुलदीप को उतार पाक के स्पिन के दांव में उलझा सकता है

पाकिस्तान का भारत के खिलाफ आईसीसी टी 20क्रिकेट विश्व कप मैच के बहिष्कार का ‘नाटक‘ खत्म हो चुका है।  सूर्य कुमार यादव की अगुआई में भारत  के धुरंधर अब पाकिस्तान को रविवार को कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम की धीमी पिच पर ग्रुप ए मैच में भी पूरी तरह फोकस हो पस्त कर अपना दबदबा बनाए रखने को मुस्तैद हैं।  भारत ने दोनों देशों के बीच टी 20 विश्व कप में अब तक हुए आठ में सात मैच जीते जबकि पाकिस्तान मात्र एक बार दुबई में केवल 2021 के संस्करण में जीत पाया है। भारत ने  एशिया के साथ वैश्विक मंच पर पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा जारी रखा है। भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को बीते बरस टी 20 एशिया में ग्रुप मैच में सात विकेट, सुपर 4 में छह विकेट और  फाइनल में पांच विकेट से शिकस्त सहित उससे तीनों मैच जीत खिताब जीता था। भारत ने पाकिस्तान से अपने पिछले पांचों मैच जीते हैं और इसका उसे बेशक मनोवैज्ञानिक  लाभ मिलेगा। दोनों टीमों ने मौजूदा टी 20 विश्व कप में ग्रुप ए में शुरू के अपने अपने दो -दो मैच जीते हैं लेकिन भारत अपनी बेहतर नेट रन रेट के चलते शीर्ष पर है।

भारत के कप्तान सूर्य, इशान किशन,तिलक वर्मा और खासतौर पर हार्दिक पांडया और शिवम दुबे की  की कोशिश ‘संदिग्ध‘ गेंदबाजी को लेकर सुर्खियों में रहे पाकिस्तान द्वारा अपनी तुरुप के इक्के बताए जा रहे ऑफ स्पिनर उस्मान तारीक को अपने जेहन पर हावी होने की बजाय अपनी नैसर्गिक बल्लेबाजी करने की होगी। हकीकत यह है कि भारत के पास हार्दिक व शिवम दुबे पाकिस्तान मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक का तोड़ हैं।  भारत रविवार को पाकिस्तान को भी हरा अपना अजेयक्रम जारी रख कर जीत की हैट्रिक के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर रह सुपर 8 में स्थान बनाने को बेताब है।उस्मान तारिक सहित पाकिस्तान स्पिनरों को उसकी तुरुप का इक्का बताने और उनसे  निपटने के बीच कोई दुनिया के नंबर 1 टी 20 गेंदबाज भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और बाएं हाथ के बेहद कंजूस और सटीक स्पिनर अक्षर पटेल की चर्चा की चर्चा ही नहीं कर रहा। भारत के पास भी वरुण और अक्षर के साथ कुलदीप यादव और यदि आखिर में अभिषेक शर्मा मैच फिट होने के चलते नहीं खेल पाते हैं तो फिर बजाय संजू सैमसन के वाशिंगटन सुंदर के रूप में चौथा स्पिन विकल्प भी है। वरुण, अक्षर के साथ कुलदीप यादव को उतार भारत पलटवार कर तीन स्पिनरों को उतार कर उसे उसके ही दांव में उलझा सकता है। रविवार को पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक और बीते बरस एशिया कप में दो अर्द्धशतकों सहित 155 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान से भारत को चौकस रहना होगा। पाकिस्तान की सबसे बड़ी दिक्कत है उसकी बल्लेबाज साहिबजादा  फरहान(दो मैच, कुल 120 रन) को छोड़ उसका शीर्षक्रम और मध्यक्रम बुरी तरह लड़खड़ाया दिखा।   इसका अंदाज इसी बात से लग सकता है नीदरलैंड द्वारा पहले मैच में जीत के लिए 148 रन का पीछा करने में ही पाकिस्तान को जिस तरह पसीना आ गया और तीन गेंद के बाकी रहते मात्र तीन विकेट से जीत पाया। ऐसे में फरहान सस्ते में आउट हो गए तो फिर पाकिस्तान की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह सकती है।

पाकिस्तान दरअसल अपने संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन को ले फिलहाल में सुर्खियों में आए उस्मान तारीक, सैम अयूब और अबरार आलम को मिस्ट्री स्पिनर बता कर भारत पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का दांव खेल रहा है। भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज इशान किशन सही कहते भी हैं  कि वह और उनके साथी भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तान के इस कथित मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारीक को ले पाकिस्तान के मनोवैज्ञानिक  दबाव में झांसे में नहीं  कतई नहीं आने वाले हैं। भारत के केदार जाधव भी बहुत कुछ उस्मान तारीक की तरह गेंदबाजी करते थे लेकिन साइड आर्म होने के साथ उनका हाथ गेंदबाजी करते हुए कहीं उपर से आता था।

पाकिस्तान ने अपने शुरू के दोनों मैच कोलंबो में खेले है और करीब एक पखवाड़े से श्रीलंका में है । भारतीय टीम बृहस्पतिवार को दिल्ली में नामीबिया पर 93 रन से जीत के साथ शुक्रवार को ही पाकिस्तान के खिलाफ रविवार के अहम मैच के लिए कोलंबो पहुंची। अपने संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण फिलहाल सुर्खियों में राउंड आर्म एक्शन से गेंदबाजी करने और गेंद को हाथ से छोड़ने से पहले करीब दो सेकंड रुकने ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक, सैम अयूब और लेग स्पिनर अबरार आलम की कथित मिस्ट्री स्पिन त्रिमूर्ति  तथा शादाब खान व मोहम्मद नवाज के रूप में पांच स्पिनरों के सहारे पाकिस्तान भारत के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की आस कर रहा है। पाकिस्तान की यह हसरत पूरी होती नहीं लगती क्योंकि पूरे रंग में चल रहे मौजूदा संस्करण के पहले मैच में अर्द्धशतक जड़ने वाले 360 डिग्री कप्तान सूर्य कुमार यादव के साथ  सलामी बल्लेबाज इशान किशन, अभिषेक शर्मा (उम्मीद है मैच फिट होंगे), तिलक वर्मा,शिवम दुबे, रिंकू सिंह व उपकप्तान अक्षर पटेल और मध्यक्रम और निचलेक्रम में अपने दम किसी भी गेंदबाजी की बखिया उधेड़ने का दम रखने वाले हार्दिक पाडंया से सज्जित मजबूत भारतीय बल्लेबाजी को ध्वस्त करना उसके लिए टेढ़ी खीर साबित होने वाला है।

दरअसल बहुत कुछ  उस्मान तारीक सरीखे नामीबिया के ऑफ स्पिनर कप्तान मराइस इरासमस ने जिस तरह दिल्ली में 20 रन देकर भारत के चार विकेट लिए उससे पाकिस्तान की बांछे खिली हुई हैं। पाकिस्तान अब खासतौर पर उस्मान, अबरार व सैम अयूब की मिस्ट्री स्पिनर के सहारे भारत पर जीत की आस लगाए है, जिसके हकीकत में तब्दील होने की उम्मीद नहीं लगती। भारत के शीर्षक्रम में इशान, कप्तान सूर्य के साथ मध्यक्रम में शिवम दुबे और हार्दिक पांडया में पाकिस्तान की मिस्ट्री स्पिन से पार पाने का दम है। दिलचस्प बात यह पाकिस्तान अब तूफानी गेंदबाजी की बजाय स्पिन के सहारे भारत पर जीत की आस लगाए है। दरअसल आफ स्पिनर उस्मान तारीक राउंड आर्म गेंदबाजी करते हैं और उनका हाथ पूरी तरह उपर जाने की बजाय नीचे रहता और वह जिस तरह दो सेकंड के लिए रुकते हैं उससे ही उनके गेंदबाजी एक्शन के वैध होने पर सवाल है। पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में एशिया कप फाइनल में साहिबजादा फरहान की 57 रन की तेज पारी के बाद वरुण चक्रवर्ती (2/30) ने उन्हें आउट कर उनकी  और फख्र जमां(46) की पहले विकेट की 84 रन की भागीदारी को ऐसा तोड़ा कि पाकिस्तान के उनके और अक्षर पटेल (2/26) व कुलदीप यादव(4/30) के सामने पाकिस्तान 19.1 ओवर में146 पर ढेर हो गई और तिलक वर्मा के अविजित 69 और शिवम दुबे के 33 रन की बदौलत भारत ने दो गेंद के बाकी रहते पांच विकेट पर 150 रन बना मैच जीत लिया।

पाकिस्तान जब भारत से 2021 के टी 20 विश्व कप में जीता तो उसमें बतौर स्पिनर वरुण की धुनाई के बाद उनका करियर ही दोराहे पर आ खड़ा हुआ था। वरुण ने अपनी गेंदबाजी बहुत मेहनत की और खुद को दुनिया के नंबर 1 टीम 20 गेंदबाज के रूप में स्थापित किया। वरुण खुद कहते हैं कि अक्टूबर , 2021 में टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बने रहने के लिए गेंदबाजी में बहुत विविधता लानी होगी। वरुण ने संकेत दिए की उनकी कोशिश पाकिस्तान के खिलाफ प्रेमदास स्टेडियम के बड़े मैदान पर गेंद को ओर फ्लाइट कराने हवा देनी की होगी। वरुण चक्रवर्ती कहते हैं, ‘मैं अपने फॉलोथ्रू  पर मेहनत की , जिससे मेरी गेंद पिच होने के बाद मेरी गेंद तेजी से स्पिन हो। मैंने अपनी गेंद को साइड स्पिन की बजायओवर-स्पिन पर मेहनत करने के साथ ओर तेजी से गेंद को पिच होने के बादस्पिन पर मेहनत की।‘

भारत बस आस करेगा कि उसके विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच फिट होंगे। अभिषेक शर्मा उन खिलाड़ियों में से जो बराबर अभ्यास में यकीन करते हैं। पेट की गडबड़ी के चलते अमेरिका के खिलाफ भारत के मैच के बाद से न कोई मैच खेले और न ही कोई अभ्यास किया। अभिषेक को पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को अहम मैच में खेलना है तो उन्हें कुछ बल्लेबाजी अभ्यास जरूरी है। भारत यदि अभिषेक शर्मा को आराम देता है तो पाकिस्तान लाभ की स्थिति में होगा क्योंकि वह मैदान पर उतरते ही पाकिस्तान के रफ्तार के सौदागर शहीन शाह अफरीदी पर पलटवार शुरू में उसकी हालत खस्त कर सकते हैं।

दरअसल पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारीक ने कोलंबो में मौजूदा संस्करण में दूसरे मैच में अमेरिका के खिलाफ मात्र 27 रन देकर तीन विकेट चटका कर पाकिस्तान को उसके दूसरे मैच में 32 रन से जीत दिलाई थी ,जिसमें उसके बाएं हाथ के तुरुप के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने  चार ओवर मे 42  रन लुटा मात्र एक विकेट लिया था। तारीक सहित पाकिस्तान के लिए लिए बाकी 16 ओवर -सैम अयूब, लेग स्पिनर अबरार आलम व शादाब खान, मोहम्मद नवाज पांच गेंदबाजों ने कर अमेरिका के आठ में सात विकेट बांटे थे। पाकिस्तान के पास इन पांचों के साथ कप्तान सलमान करूप में कोलंबो की पिच पर स्पिन की मुफीद मानी जानी वाली पिच पर आधा दर्जन उपलब्ध है। बेशक भारत के सामने  कोलंबो की स्पिनरों की मुफीद मानी जानी वाली पिच पर उस्मान तारीक सहित पाकिस्तानी स्पिनरों से निपटने की चुनौती होगी लेकिन मजबूत भारतीय बल्लेबाजी में उससे पार पाने का दम है।

दिल तो नहीं मिलेंगे,क्या हाथ मिलाएंगे कप्तान
भारत ने बीते बरस जब टी 20 एशिया कप जीतने के बाद पीसीबी और एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था वह जिस तरह ‘ट्रॉफी‘ लेकर भाग गए उससे उनकी खूब जग हंसाई हुई। भारत को एशिया जीतने की यह ट्रॉफी आज तक नहीं मिली है। भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने तब पाकिस्तान कप्तान सलमाग आगा से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों कप्तान रविवार को कोलंबो में मैच से पहले हाथ मिलाते हैं या नहीं। हाथ मिले या न मिले लेकिन पाकिस्तान की ओछी हरकतों के चलते एक बात तो साफ है कि भारत का दिल तो उससे नहीं मिलेगा। इसकी कड़वाहट रविवार को भी दिख सकती है। ऐसे में कप्तान सूर्य कुमार यादव का अपने भारतीय धुरंधरों के मंत्र इस बेहद तनावपूर्ण मुकाबले के लिए संदेश धैर्य धर एकाग्र होकर खेलने का होगा।  पाकिस्तान के बांग्लादेश के भारत में खेलने से इनकार करने और अपने सभी मैच श्रीलंका में कराए जाने पर अड़े रहने पर आईसीसी ने मौजूदा आईसीसी टी 20 विश्व कप से उसे बाहर कर दिया था। इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है कि बांग्लादेश के समर्थन में उसने केवल भारत के खिलाफ न खेलने बहाना बनाया। खैर अपनी दुर्गत कराने के बाद आईसीसी के ‘डंडे’ से बचने के लिए अब अपनी भद्द पिटवा भारत के खिलाफ रविवार को खेल रहा है।
—————–
रविवार का मैच: भारत वि पाक(कोलंबो, शाम 7 बजे से)।

YuvaSahakar Desk

Recent Post