Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

शुगर सहकारी समितियों के नेताओं के लिए NCCE में नेतृत्व विकास कार्यक्रम

देशभर से आए प्रतिनिधियों ने नई दिल्ली में सीखी सहकारिता की नई रणनीतियाँ, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव और समाधान

Published: 15:17pm, 05 Sep 2025

राष्ट्रीय सहकारी शिक्षा केंद्र (NCCE) ने 2 से 4 सितंबर 2025 तक नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में शुगर सहकारी समितियों के अध्यक्षों और निदेशकों के लिए नेतृत्व विकास कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सहकारी संघ (NCUI) के तहत हुआ।

इसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक समेत कई राज्यों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में एनसीयूआई की डिप्टी चीफ एग्जिक्यूटिव श्रीमती सवित्री सिंह, एनएफसीएसएफ के प्रबंध निदेशक प्रकाश नाइकनवरे और एनसीयूआई युवा समिति के सदस्य मनीष संघाणी मौजूद रहे।

उद्घाटन के दौरान श्रीमती सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं में नेतृत्व को और मजबूत करना और ज्ञान साझा करने की परंपरा को बढ़ावा देना है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे यहां से मिले अनुभव और सीख को अपने-अपने राज्यों की सहकारी समितियों में लागू करें।

मनीष संघाणी ने “सहकार से समृद्धि” के महत्व पर जोर देते हुए गुजरात की सहकारिता की सफल कहानियां साझा कीं।

प्रकाश नाइकनवरे ने अपने सत्र में गन्ना सहकारी समितियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की और व्यावहारिक समाधान बताए। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने और समितियों की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए रणनीतिक कदम उठाने होंगे।

यह कार्यक्रम सहकारी नेताओं के लिए सीखने, अनुभव बांटने और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

YuvaSahakar Desk