Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

लखपति दीदी भारत को विकसित बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगीः प्रमोद सावंत

गोवा स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन (जीएसआरएलएम) और भारत के घरेलू ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने मिलकर गोवा के स्वयं सहायता समूहों की महिला उद्यमियों के जीवन में बदलाव लाने का बीड़ा उठाया है। एक साझेदारी के माध्यम से ये प्रतिभाशाली महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को फ्लिपकार्ट के ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर प्रदर्शित करने और बेचने का कार्य करेंगे। इसके लिए मंगलवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Published: 15:10pm, 17 Dec 2024

गोवा स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन (जीएसआरएलएम) और भारत के घरेलू ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने मिलकर गोवा के स्वयं सहायता समूहों की महिला उद्यमियों के जीवन में बदलाव लाने का बीड़ा उठाया है। एक साझेदारी के माध्यम से ये प्रतिभाशाली महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को फ्लिपकार्ट के ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर प्रदर्शित करने और बेचने का कार्य करेंगे। इसके लिए मंगलवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत बनाने के संकल्प का यही समय है और सही समय है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री का है वह इसी तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए होगा। उन्होंने फ्लिपकार्ट की सराहना करते हुए कहा कि गोवा के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जो प्रशिक्षण दिया जा रहे उससे वे और सशक्त बन सकेंगी और आत्मनिर्भर बनकर भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट की टीम जो प्रशिक्षण दे रही है उससे यहां की बहनें जो प्रोडक्ट बना रही हैं उन्हें वैश्विक स्तर पर बेचा जा सकता है।

इस अवसर पर फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कॉरपोरेट मामलों के अधिकारी रजनीश कुमार ने कहा फ्लिपकार्ट प्लेटफार्म के जरिए हम लोगों को वैश्विक बाजार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भारत में प्रत्येक उद्यमी का सामान बाजार तक पहुंचे इसके लिए हमारी टीम लगातार काम कर रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कारीगरों, शिल्पकारों को सशक्त बनाने के लिए जो पहल कर रहा है उस पहल को हम डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा दृढ़ विश्वास है कि इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन करके हम उनकी पूरी क्षमता को साकार करने की दिशा में उनकी यात्रा को सुविधाजनक बना सकते हैं। इससे वे पूरे भारत में अपने विविध उत्पादों को ग्राहकों के सामने पेश कर सकेंगी।

कार्यक्रम में जीएसआरएलएम के परियोजना निदेशक गोपाल ए. पारसेकर ने गोवा में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को फ्लिपकार्ट की टीम के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव भी साझा किया।

 

YuvaSahakar Team

Recent Post