Trending News

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने महासचिव प्रमोद कुमार को सस्पेंड कर दिया उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 108 पदों पर मौका यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 32,679 आरक्षियों का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेह एयरपोर्ट के नए पैसेंजर टर्मिनल का उद्घाटन किया जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने महासचिव प्रमोद कुमार को सस्पेंड कर दिया उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 108 पदों पर मौका यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 32,679 आरक्षियों का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेह एयरपोर्ट के नए पैसेंजर टर्मिनल का उद्घाटन किया

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में खेलने के लिए मिले मौके पर पूरा ध्यान : कृष्ण बहादुर पाठक

नेपाली मूल के पंजाब के अनुभवी हॉकी गोलरक्षक कृष्ण बहादुर पाठक ने एफआईएच हॉकी विश्व कप और एशियाई खेलों सहित लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी  से भारत की 18 सदस्यीय टीम में वापसी की है।

नेपाली मूल के पंजाब के अनुभवी हॉकी गोलरक्षक कृष्ण बहादुर पाठक ने एफआईएच हॉकी विश्व कप और एशियाई खेलों सहित लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी  से भारत की 18 सदस्यीय टीम में वापसी की है। भारत को लगातार दो ओलंपिक में कांसा जिताने वाले अब अपनी हॉकी ‘टांग’ चुके गोलरक्षक पीआर श्रीजेश के साथ करीब पांच बरस खेलने के बाद कृष्ण बहादुर पाठक को उनके ढीले प्रदर्शन के चलते भारतीय हॉकी टीम से बाहर कर उनकी जगह मोहित शशिकुमार को टीम में शामिल किया गया था।

मोहित के भी उम्मीदों पर खरा न उतरने पर टीम  से बाहर करने और उनकी जगह बिना कोई खास प्रदर्शन किए कृष्ण बहादुर पाठक की टीम में वापसी सवाल खड़े करती है। संभवत: फिलहाल उनके अनुभव के चलते एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के पंजाब में होने पर ही उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल पाई है। भारतीय हॉकी टीम ने हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में एफआईएच हॉकी विश्व कप में आठवें स्थान पर रहने के बाद उनकी अगुआई में काकामिगहारा (जापान) में लागतार दूसरी बार एशियाई खेलो में स्वर्ण पदक जीता है। 29 वर्षीय गोलरक्षक कृष्ण बहादुर पाठक भारत के लिए आखिरी बार दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर खेले थे।

भारत के लिए 156 अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच खेल चुके कृष्ण बहादुर पाठक ने कहा, मुझे नहीं लगता कि मेरे लिए अब एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में खेलने से बड़ा और कुछ हो सकता है। यह मौका देने के लिए मैं हॉकी इंडिया पंजाब सरकार का आभार जताता हूं। मैं भारत की डेवलपमेंट हॉकी टीम के साथ बेंगलुरू में था और वहां कोच ने मेरी गोलकीपिंग बेहतर करने के लिए जो कुछ भी बताया मैं उस पर मेहनत कर रहा हूं। मेरा मानना है कि मैंने वह वह सब कुछ कर लिया जो कोच ने मुझे बताया। अब मेरा पूरा ध्यान एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में खेलने के लिए मौके पर है। मेरे और मेरे साथ सुरजीत हॉकी एकेडमी, जालंधर में खेल चुके मौजूदा भारतीय हॉकी टीम खिलाड़ियों के लिए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी इसलिए खासहै क्योंकि हम सभी उसी मैदान पर खेलेंगे, जिसमें हम सभी ने सात बरस तक अपना हॉकी का कौशल निखारा।  हमने भारत की डेवलपमेंट हॉकी टीम के लिए कर्नाटक की सीनियर हॉकी टीम के खिलाफ बेंगलुरू में मैच खेले। मैचों और टीम की ट्रेनिंग की टीम के अलावा हमने अतिरिक्त गोलकीपिंग सेशन भी किए जिससे कि मैं उन चीजों पर मेहनत कर सकूं जिनमें मुझे बतौर गोलरक्षक सुधार करने को कहा गया था।‘

YuvaSahakar Team