Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

एग्री स्टार्टअप: जैविक कृषि उद्यम से किसानों को जागरूक कर रहे हैं

जैविक उर्वरक के उत्पाद में उनका विशेष काम है, जिसका प्रयोग करने से किसान पहले से कहीं अधिक सक्षम हो रहे हैं, यह मिट्टी की उत्पादकता को बनाए रखते हैं, इसके साथ ही पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं।

Published: 14:18pm, 06 Jan 2025

– उत्तर प्रदेश चिनहट निवासी अभिषेक गुप्ता की पहल

– बीते पांच साल से जैविक खेती के लाभ के बारे में किसानों को बता रहे हैं

देश का युवा अब किसानों के साथ मिलकर काम करना चाहता है। एग्री स्टार्टअप और एग्रीटेक में युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है, जिससे किसानों को भी फायदा हो रहा है। उत्तर प्रदेश लखनऊ चिनहट जिले के रहने वाले अभिषेक गुप्ता भी ऐसी ही पहल से किसानों के जीवन को रौशन कर रहे हैं। अभिषेक ने पांच साल पहले अनमोल जैविक कृषि उद्यम नाम का एक एग्री स्टार्टअप शुरू किया, जिसके माध्यम से उन्होंने लखनऊ व आसपास के गांवों में किसानों की समस्या को समझा।

जैविक खेती के महत्व को देखते हुए अभिषेक न सिर्फ खुद जैविक खेती करते हैं, बल्कि वह अन्य किसानों को भी जैविक खेती के बारे में जानकारी देते हैं। किसानों को जैविक खाद बनाने के तरीके बताने के साथ ही वह अपने उद्यम के माध्यम से अन्य कृषि इनपुट को भी बढ़ावा देने में सहायता कर रहे हैं।

अभिषेक से युवा सहकार की टीम ने उनके स्टार्टअप के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। अभिषेक ने बताया कि खेती के प्रति उनका शुरू से ही लगाव रहा है, वह चाहते थे कि बाहर कहीं जाकर नौकरी करने से अच्छा ही है कि अपने ही किसानों के बीच काम किया जाएं और उनकी पैदावार बढ़ाने संबंधी जागरूकता बढ़ाई जाएं। इसी उद्देश्य से उन्होंने अनमोल कृषि उद्यम शुरू किया, वह कृषि इनपुट के अन्य उत्पाद भी तैयार कर रहे हैं।

अभिषेक ने बताया कि किसानों को प्रशिक्षित करने से पहले उन्होंने खुद प्रशिक्षण लिया. वैज्ञानिकों के दिशा निर्देश और प्रशिक्षण के बाद अब वह कुछ जैविक कृषि उत्पाद भी बना रहे हैं जो काफी असरदार है। जैविक उर्वरक के उत्पाद में उनका विशेष काम है, जिसका प्रयोग करने से किसान पहले से कहीं अधिक सक्षम हो रहे हैं, यह मिट्टी की उत्पादकता को बनाए रखते हैं, इसके साथ ही पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं। जैविक उर्वरकों के प्रयोग का लाभ पता लगने के बाद किसान इसे अधिक से अधिक प्रयोग कर रहे हैं, इसके अलावा अभिषेक ने जानवर रोधी दवा पर भी काम करना शुरू किया है, जिससे जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।

अभिषेक खेती से संबंधित लगभग सभी इनपुट में काम करते हैं, जो किसान और खेती संबंधी समस्याओं का निवारण करते हैं। अभिषेक के कृषि उत्पाद, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार सहित कई राज्यों को भेजे जाते हैं। अभिषेक कहते हैं कि सरकार को चाहिए कि वह कृषि इनपुट स्टार्टअप के लाइसेंसिंग की प्रक्रिया को सरल बनाएं, जिससे अधिक से अधिक किसानों को फायदा हो।

YuvaSahakar Team

Recent Post