Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में 23 जनवरी से आयोजित होंगे खेलो इंडिया शीतकालीन खेल

खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों (केआईडब्ल्यूजी) की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख 23 जनवरी से लेकर 27 जनवरी, 2025 के दौरान आइस स्पोर्ट्स से जुड़ी स्पर्धाओं की मेजबानी करेगा, जबकि केंद्र-शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर 22 फरवरी से लेकर 25 फरवरी, 2025 के दौरान स्नो स्पोर्ट्स से जुड़ी स्पर्धाओं का आयोजन करेगा।

Published: 15:10pm, 30 Dec 2024

खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों (केआईडब्ल्यूजी) की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख 23 जनवरी से लेकर 27 जनवरी, 2025 के दौरान आइस स्पोर्ट्स से जुड़ी स्पर्धाओं की मेजबानी करेगा, जबकि केंद्र-शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर 22 फरवरी से लेकर 25 फरवरी, 2025 के दौरान स्नो स्पोर्ट्स से जुड़ी स्पर्धाओं का आयोजन करेगा।

इसमें ध्यान देने योग्य तथ्य यह है कि लद्दाख आइस स्पोर्ट्स (आइस हॉकी और आइस स्केटिंग) का आयोजन करेगा और जम्मू एवं कश्मीर स्नो स्पोर्ट्स (अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्कीइंग, स्की माउंटेनियरिंग और स्नोबोर्डिंग) का आयोजन करेगा। इन शीतकालीन खेलों से अप्रैल 2025 में बिहार में होने वाले यूथ और पैरा गेम्स के साथ खेलो इंडिया सीजन की शुरुआत होगी। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स भी जल्द ही आयोजित होंगे। सरकार की पहल से खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की शुरुआत 2020 में हुई थी जिसके उद्घाटन संस्करण में 306 महिलाओं सहित लगभग 1000 एथलीटों ने भाग लिया था।

पिछले पांच वर्षों में इन खेलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है। केआईडब्ल्यूजी के 2024 के संस्करण में पहली बार भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ मिलकर राष्ट्रीय खेल महासंघों और भारतीय ओलंपिक संघ के सहयोग से खेलों के तकनीकी संचालन का प्रबंधन किया। हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, “हम एक बार फिर खेलो इंडिया गेम्स के रोमांचक सीजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। शीतकालीन खेल महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि भारत को 2026 शीतकालीन ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने हेतु सर्वश्रेष्ठ एथलीट खोजने की जरूरत है। सरकार का प्रयास शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक एथलीटों को स्कीइंग एवं स्केटिंग के लिए प्रोत्साहित करना है।”

YuvaSahakar Team

Recent Post