Trending News

PM मोदी आज G-7 समिट में करेंगे शिरकत अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत PM मोदी आज G-7 समिट में करेंगे शिरकत अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत

कपिल मीणा केंद्र में संयुक्त सचिव पद के लिए एम्पैनल

10 जुलाई 1983 को जन्मे कपिल मीणा ने उत्तराखंड स्थित जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर से कृषि में स्नातक (बी.एससी.) की डिग्री प्राप्त की है

Published: 16:01pm, 05 Feb 2026

2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी और सिक्किम कैडर के कपिल मीणा को केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव या समकक्ष पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक रूप से एम्पैनल किया गया है।

वर्तमान में कपिल मीणा केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे राष्ट्रीय स्तर पर सहकारी क्षेत्र से जुड़े समन्वय कार्यों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले वे इसी मंत्रालय में उप सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

10 जुलाई 1983 को जन्मे कपिल मीणा ने उत्तराखंड स्थित जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर से कृषि में स्नातक (बी.एससी.) की डिग्री प्राप्त की है। वे अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं और अपनी मजबूत अकादमिक पृष्ठभूमि तथा प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

सिक्किम सरकार में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रबंध निदेशक, सिक्किम मिल्क यूनियन और निदेशक, पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्हें जनवरी 2022 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था, जिसके बाद से वे राष्ट्रीय स्तर के सहकारी क्षेत्र के हितधारकों के बीच एक जाना-पहचाना नाम बन गए हैं।

Diksha