Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

जस्टिस बी.आर. गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, सीजेआई संजीव खन्ना ने सरकार को भेजी सिफारिश

भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई के नाम की सिफारिश की है। कानून मंत्रालय को भेजी गई इस सिफारिश को परंपरा के अनुसार मंत्रालय के आग्रह पर भेजा गया है। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना का कार्यकाल 13 मई को समाप्त हो रहा है। उनके बाद वरिष्ठता क्रम में अगला नाम जस्टिस गवई का है।

Published: 09:00am, 17 Apr 2025

भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई के नाम की सिफारिश की है। कानून मंत्रालय को भेजी गई इस सिफारिश को परंपरा के अनुसार मंत्रालय के आग्रह पर भेजा गया है। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना का कार्यकाल 13 मई को समाप्त हो रहा है। उनके बाद वरिष्ठता क्रम में अगला नाम जस्टिस गवई का है।

जस्टिस गवई 24 मई, 2019 को सुप्रीम कोर्ट के जज बने थे। वह 14 मई को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल 23 नवंबर, 2025 तक होगा यानी वह केवल 7 महीनों तक इस पद पर रहेंगे। वह देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

24 नवंबर, 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे जस्टिस गवई ने 1985 में वकील के तौर पर अपने कानूनी करियर की शुरुआत की थी। 1987 से उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की और बाद में सरकारी वकील के रूप में भी सेवाएं दीं। 2003 में वे बॉम्बे हाईकोर्ट के एडिशनल जज और 2005 में परमानेंट जज बने।

जस्टिस बीआर गवई देश के दूसरे दलित सीजेआई बनेंगे। उनसे पूर्व जस्टिस केजी बालाकृष्णन वर्ष 2007 में भारत के पहले दलित मुख्य न्यायाधीश बने थे।

YuvaSahakar Team

Recent Post