Trending News

भारत का सबसे सफल चेज, न्यूजीलैंड को पहले टी20 मैच में चार विकेट से हराया तिरुक्कुरल की सीख के साथ सजेगा 28 नवंबर से काशी तमिल संगमम 2026, 1,400 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, 13 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन बिहार में नई सहकारिता नीति 2026 के तहत स्थानीय उत्पादों और जीआई टैग वाले उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल देशभर में 55,500 से अधिक पैक्स बने कॉमन सर्विस सेंटर, ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा, आधार और टिकट बुकिंग सहित 300 से ज्यादा डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कॉसमॉस को-ऑपरेटिव बैंक की प्रॉपर्टी मॉर्गेज लोन सुविधा, महिलाओं के लिए 9.15% और अन्य ग्राहकों के लिए 9.25% से शुरू ब्याज दर भारत का सबसे सफल चेज, न्यूजीलैंड को पहले टी20 मैच में चार विकेट से हराया तिरुक्कुरल की सीख के साथ सजेगा 28 नवंबर से काशी तमिल संगमम 2026, 1,400 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, 13 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन बिहार में नई सहकारिता नीति 2026 के तहत स्थानीय उत्पादों और जीआई टैग वाले उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल देशभर में 55,500 से अधिक पैक्स बने कॉमन सर्विस सेंटर, ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा, आधार और टिकट बुकिंग सहित 300 से ज्यादा डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कॉसमॉस को-ऑपरेटिव बैंक की प्रॉपर्टी मॉर्गेज लोन सुविधा, महिलाओं के लिए 9.15% और अन्य ग्राहकों के लिए 9.25% से शुरू ब्याज दर

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा बने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 37वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली, चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

Justice Ashwani Kumar Mishra


Published: 10:55am, 07 Sep 2026

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 37वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में न्यायपालिका, प्रशासन और सरकार से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जस्टिस मिश्रा ने जस्टिस शील नागू का स्थान लिया है। जस्टिस नागू को जून 2026 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त हो गया था।

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति के साथ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को नया नेतृत्व मिल गया है। यह हाईकोर्ट पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से जुड़े न्यायिक मामलों की सुनवाई करता है और देश के प्रमुख उच्च न्यायालयों में शामिल है।

मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस मिश्रा पर न्यायिक कार्यों के संचालन, लंबित मामलों के निपटारे की गति बढ़ाने तथा अदालतों में प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। उनके कार्यकाल से न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने की अपेक्षा की जा रही है।

Jitendra