Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

JEE Advanced Admit Card 2026 हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Advanced 2026 का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा

Published: 12:00pm, 11 May 2026

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की ने आज सुबह 10 बजे JEE Advanced 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस साल परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 17 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

ऐसे डाउनलोड करें JEE Advanced Admit Card 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे “JEE Advanced 2026 Hall Ticket” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ईमेल ID दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

कब होगी परीक्षा?

JEE Advanced 2026 का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहला पेपर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक। दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपरों में शामिल होना अनिवार्य होगा।

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध ओरिजिनल फोटो ID प्रूफ जैसे आधार कार्ड या पासपोर्ट साथ ले जाना अनिवार्य होगा। इनके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

इसके अलावा मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा केंद्र के अंदर केवल पेन, पेंसिल और पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।

YuvaSahakar Desk