Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

Jaipur incident: गैस टैंकरों की टक्कर में 8 जिंदा जले, दर्जनों झुलसे, 40 से ज्यादा गाड़ियां खाक

यह धमाका उस समय हुआ जब एक एलपीजी गैस टैंकर की सीएनजी टैंकर से टक्कर हो गई। घायलों में से कई लोगों की स्थिति गंभीर है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने गहरा दुख जताया है।

Published: 13:10pm, 20 Dec 2024

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर हुए एक तेज धमाके में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और दर्जनों लोग झुलस गए। यह धमाका उस समय हुआ जब एक एलपीजी गैस टैंकर की सीएनजी टैंकर से टक्कर हो गई। घायलों में से कई लोगों की स्थिति गंभीर है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने गहरा दुख जताया है।

यह हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि धमाका होते ही 200 मीटर के इलाके में पूरी आग फैल गई और आसपास मौजूद 40 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गई। टैंकर के ठीक पीछे एक स्लीपर बस थी। धमाका होते ही इस बस में आग लग गई। मृतकों में सबसे ज्यादा संख्या इसी बस में सवार लोगों की है। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके साथ ही 2 किलोमीटर क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

यह हादसा अजमेर रोड पर भांकरोटा पेट्रोल पंप के पास हुआ। हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उसके बाद सीएम शर्मा ने भांकरोटा जाकर भी घटनास्थल को देखा।

जयपुर अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। इस हादसे में मरने वालों के परिवार वालों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की उन्होंने घोषणा की है। साथ ही घायलों के परिवार वालों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

YuvaSahakar Team

Recent Post