Trending News

 ग्रामीण बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए बीएससीबी और कॉमफेड के बीच महत्वपूर्ण समझौता         किश्तवाड़ से भारतीय सेना ने किया आतंक के नेटवर्क का खात्मा, मार गिराए 7 आतंकी, जैश का कमांडर सैफुल्लाह भी मारा गया, 326 दिन चला ऑपरेशन         भारत टैक्सी के ड्राइवरों से मिले गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, कहा- आपको ड्राइवर नहीं, मालिक बनना है, मात्र 500 रुपए में भारत टैक्सी से जुड़ सकते हैं, 3 साल बाद मुनाफे में भी मिलेगा हिस्सा         यूपी में 'स्मार्ट' होंगी कृषि सहकारी समितियां, UP सरकार 1500 M-PACS को कर रही हाईटेक, किसानों को गांव में ही मिलेंगी 24x7 बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं          NAFED की समीक्षा बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, MSP पर तुरंत और पारदर्शी खरीद के निर्देश, किसानों को बिचौलियों से बचाकर सीधे सरकारी खरीद सिस्टम से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता         जनवरी में बेरोजगारी दर बढ़कर 5 प्रतिशत पहुंची, दिसंबर 2025 में 4.8% थी बेरोजगारी दर, ग्रामीण बेरोजगारी दर 3.9% से बढ़कर 4.2% और शहरी क्षेत्रों 6.7% से बढ़कर 7% हुई, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने जारी किए आंकड़े       

इशांत की घातक गेंदबाजी और नीतिश राणा के अर्द्धशतक से हरियाणा को हरा ग्रुप डी में शीर्ष पर दिल्ली 

इशांत शर्मा (3/17), नवदीप सैनी (3/30) और प्रिंस यादव (3/35) की शानदार गेंदबाजी से हरियाणा को 105 पर ढेर कर नीतिश राणा के नाबाद 57 से दिल्ली ने विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप डी मैच में 9 विकेट से आसान जीत हासिल की।

Published: 16:36pm, 08 Jan 2026

भारत के सदाबहार 105 टेस्ट मैच खेल चुके मैन ऑफ द’ मैच तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की कसी हुई गेंदबाजी कर मात्र 17 रन देकर चटकाए तीन विकेट की बदौलत और नीतिश राणा के अविजित अर्द्धशतक की बदौलत दिल्ली ने हरियाणा को बेंगलुरू में शहर से बाहर स्थित सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (सीओई) तीन पर वन डे विजय हजारे ट्रॉफी इलीट ग्रुप डी मैच में नौ विकेट से हराकर सात मैचों में छठी जीत दर्ज की। दिल्ली की टीम सात मैचों में छह जीत के साथ ग्रुप डी में 24 अंक के साथ शीर्ष पर है। दिल्ली की टीम एकमात्र ओडिशा से 79 रन से हारी है।

दिल्ली के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (3/17), नवदीप सैनी (3/30) और नवोदित प्रिंस यादव (3/35) की त्रिमूर्ति ने तीन-तीन विकेट चटकाकर आपस में नौ विकेट बांटे और विकेटकीपर आशीष सिवाच (33 रन, 45 गेंद, 6 चौके) व पार्थ वत्स (12 रन, 13 गेंद, 2 चौके) के साथ पांचवें विकेट की 33 रन तथा अनुज ठुकराल (21 रन, 23 गेंद, 3 चौके) व अंशुल काम्बोज (19 रन, 34 गेंद, 2 चौके) की नौवें विकेट की 39 रन की भागीदारी के बावजूद पहले बल्लेबाजी की दावत पाने वाली हरियाणा को मात्र 25.4 ओवर में 105 रन पर ढेर कर दिया।

इशांत शर्मा ने सलामी बल्लेबाज मयंक शर्मा (0 रन, 5 गेंद) को बोल्ड करने के बाद कप्तान अंकित कुमार (0 रन, 1 गेंद) को एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर अजय सिंह (0 रन, 17 गेंद) को बोल्ड किया। वहीं नवदीप सैनी ने हिमांशु राणा (1 रन, 2 गेंद) को बोल्ड करने के बाद हरियाणा के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले आशीष सिवाच (33 रन) और सामंत जाखड़ (1 रन, 3 गेंद) को विकेटकीपर कप्तान ऋषभ पंत के हाथों कैच करा हरियाणा का स्कोर आठ विकेट पर 64 रन कर दिया।

दिल्ली के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने पार्थ वत्स (12 रन) को कप्तान विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों, राहुल तेवतिया (3 रन, 8 गेंद) को नवदीप सैनी के हाथों और अंशुल काम्बोज (19 रन) को कप्तान विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच करा हरियाणा की पारी समेटी। दिल्ली के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष त्यागी ने अनुज ठुकराल को बोल्ड किया।

जवाब में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे नीतिश राणा (अविजित 57 रन, 39 गेंद, चार छक्के व छह चौके) और सलामी बल्लेबाज वैभव कांडपाल (अविजित 28 रन, 39 गेंद, तीन चौके) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 92 रन की अटूट भागीदारी की बदौलत दिल्ली ने 13.3 ओवर में मात्र एक विकेट पर 107 रन बनाकर मैच जीत लिया।

दिल्ली ने लंच तक दस ओवर में सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (6 रन, 4 गेंद, एक चौका) का विकेट खोकर 60 रन बनाए थे। लगातार तीन मैचों में नाकाम रहने के बाद बाहर किए गए सलामी बल्लेबाज सार्थक रंजन की जगह दिल्ली की एकादश में शामिल किए गए वैभव कांडपाल 33 गेंद खेलकर एक चौके की मदद से 17 और नीतिश राणा 24 गेंद खेलकर एक छक्के और तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाकर क्रीज पर थे। दिल्ली ने प्रियांश आर्य के रूप में इकलौता विकेट दूसरे ओवर में 15 रन पर गंवाया। प्रियांश को तेज गेंदबाज अनुज ठुकराल की गेंद पर मयंक शांडिल्य ने लपका। मयंक ठुकराल (1/30) हरियाणा के इकलौते कामयाब गेंदबाज रहे।

YuvaSahakar Desk