Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

भारत की आबादी 1.46 अरब के पार, 43% युवाओं के साथ 68% लोग कामकाजी

संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत अब दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। भारत की जनसंख्या 1.46 अरब तक पहुंचने का अनुमान इस रिपोर्ट में लगाया गया है। सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि देश की लगभग 68 प्रतिशत आबादी कामकाजी उम्र (15 से 64 वर्ष) की है। इसके अलावा भारत की कुल जनसंख्या में 26 प्रतिशत लोग 10 से 24 वर्ष की आयु वर्ग के हैं और 17 प्रतिशत 0 से 14 वर्ष के बीच के हैं।

Published: 16:36pm, 11 Jun 2025

संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत अब दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। भारत की जनसंख्या 1.46 अरब तक पहुंचने का अनुमान इस रिपोर्ट में लगाया गया है। इसका सीधा अर्थ है कि भारत अब आबादी के मामले में चीन से आगे निकल गया है।

सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि देश की लगभग 68 प्रतिशत आबादी कामकाजी उम्र (15 से 64 वर्ष) की है। इसके अलावा भारत की कुल जनसंख्या में 26 प्रतिशत लोग 10 से 24 वर्ष की आयु वर्ग के हैं और 17 प्रतिशत 0 से 14 वर्ष के बीच के हैं। इस प्रकार भारत की लगभग 43 प्रतिशत जनसंख्या युवा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत में प्रति महिला जन्म दर घटकर 1.9 रह गई है, जो पहले 2.1 हुआ करती थी। इस तथ्य से यह संकेत प्राप्त होते हैं कि भारत धीरे-धीरे स्थिर जनसंख्या की ओर बढ़ रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, पुरुषों की औसत जीवन प्रत्याशा 71 वर्ष और महिलाओं की 74 वर्ष हो गई है। भारत की वर्तमान जनसंख्या 146.39 करोड़ आंकी गई है, जो आने वाले दशकों में बढ़कर लगभग 170 करोड़ तक पहुंचने के बाद धीरे-धीरे गिरावट की ओर बढ़ेगी। अनुमान है कि यह गिरावट लगभग 40 वर्षों के भीतर शुरू हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि भारत को अब मध्यम आय वाले देशों की श्रेणी में रखा गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय महिलाओं की प्रजनन दर में भी लगातार गिरावट आई है। वर्ष 1970 में जहां प्रति महिला औसतन पांच बच्चे होते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर लगभग दो बच्चों तक पहुंच गई है। भारत ने प्रजनन दर को नियंत्रित करने में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे जनसंख्या स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों में सुधार हुआ है।

YuvaSahakar Team

Recent Post