Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

भारत की न्यूजीलैंड पर सुलतान अजलान कप हॉकी में संघर्षपूर्ण जीत

बृहस्पतिवार को कड़े संघर्ष के बाद 3-2 हरा दिया। पराजित न्यूजीलैंड की ओर से दोनों गोल जॉर्ज बेकर ने दागे। भारत की चार मैचों में तीसरी जीत है।

ड्रैग फ्लिकर अमित रोहिदास, कप्तान संजय और कार्ति सेल्वम के एक एक गेल की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को इपोह (मलयेशिया) में सुलतान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में

बृहस्पतिवार को कड़े संघर्ष के बाद 3-2 हरा दिया। पराजित न्यूजीलैंड की ओर से दोनों गोल जॉर्ज बेकर ने दागे। भारत की चार मैचों में तीसरी जीत है।

भारत की रक्षापंक्ति ने मुस्तैद खेल दिखा कर शुरू में यह पक्का किया कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी उनके किले को न बिखेर सके। अमित रोहिदास ने चौथे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिकर से गोल का भातर का खाता खोला। भारत ने दूसरे क्वॉर्टर में भी आक्रामक आगाज किया लेकिन अपनी बढ़त को हाफ टाइम तक 1-0  तक ही रख पाया। कप्तान संजय ने तीसरे क्वॉर्टर के दूसरे मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 2-0 कर दिया। न्यूजीलैंड के जॉर्ज बाकर ने तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने से तीन मिनट पहले गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया।

बाकेर ने चौथे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर न्यूजीलैंड को दो दो की बराबरी दिला दी। अभिषेक के बेहतरीन पास पर खेल खत्म होने से छह मिनट पहले सेल्वम  कार्ति ने गोल कर भारत को 3-2 से आगे कर दिया। यह मैच का आखिरी गोल साबित हुआ।

YuvaSahakar Desk