Trending News

भारत का सबसे सफल चेज, न्यूजीलैंड को पहले टी20 मैच में चार विकेट से हराया तिरुक्कुरल की सीख के साथ सजेगा 28 नवंबर से काशी तमिल संगमम 2026, 1,400 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, 13 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन सहकारिता मंत्रालय ने त्रिभुवनदास पटेल के योगदान को किया नमन बिहार के 24 जिलों के 27,600 एकड़ में होगी जलवायु अनुकूल खेती, 18 हजार किसानों को मिलेगी ट्रेनिंग एशियन पैरा गैम्स में सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता IAS अधिकारी सुहास ने 2026 एशियाई पैरा खेलों में पैरा-बैडमिंटन में जीता कांस्य पदक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने लेह में लद्दाख के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज को एकेडमिक ईयर 2027-28 से शुरू करने की मंजूरी दी UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर लिस्ट में छत्तीसगढ़ स्थित 'सिरपुर सांस्कृतिक' शामिल भारत का सबसे सफल चेज, न्यूजीलैंड को पहले टी20 मैच में चार विकेट से हराया तिरुक्कुरल की सीख के साथ सजेगा 28 नवंबर से काशी तमिल संगमम 2026, 1,400 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, 13 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन सहकारिता मंत्रालय ने त्रिभुवनदास पटेल के योगदान को किया नमन बिहार के 24 जिलों के 27,600 एकड़ में होगी जलवायु अनुकूल खेती, 18 हजार किसानों को मिलेगी ट्रेनिंग एशियन पैरा गैम्स में सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता IAS अधिकारी सुहास ने 2026 एशियाई पैरा खेलों में पैरा-बैडमिंटन में जीता कांस्य पदक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने लेह में लद्दाख के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज को एकेडमिक ईयर 2027-28 से शुरू करने की मंजूरी दी UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर लिस्ट में छत्तीसगढ़ स्थित 'सिरपुर सांस्कृतिक' शामिल

AI शोध और नवाचार को बढ़ावा देगा IndiaAI Fellowship 2026

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत IndiaAI ने IndiaAI Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है

Published: 08:30am, 23 Oct 2026

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत IndiaAI ने IndiaAI Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह फेलोशिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े प्रोजेक्ट्स और शोध कार्य कर रहे पात्र स्नातक, इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए उपलब्ध है।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल fellowship.indiaai.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को AI के क्षेत्र में शोध, नवाचार और व्यावहारिक परियोजनाओं के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

IndiaAI Mission के तहत शुरू की गई इस पहल में स्नातक स्तर के छात्रों को अधिकतम 1 लाख रुपये तक की सहायता दी जा सकती है। वहीं स्नातकोत्तर छात्रों को उनके शैक्षणिक स्तर और परियोजना की प्रकृति के आधार पर अधिकतम 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सकती है।

फेलोशिप का फोकस ऐसे छात्र प्रोजेक्ट्स पर है, जो AI आधारित समाधान, नई तकनीकों, डेटा विज्ञान, मशीन लर्निंग और संबंधित क्षेत्रों में उपयोगी अनुसंधान को आगे बढ़ा सकें। इससे विद्यार्थियों को अकादमिक अध्ययन के साथ वास्तविक समस्याओं पर काम करने और नवाचार आधारित समाधान विकसित करने का अवसर मिलेगा।

IndiaAI Fellowship 2026 से देश में AI प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलने के साथ युवा शोधकर्ताओं और छात्रों को उभरती तकनीकों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण मंच मिलने की उम्मीद है।

Jitendra