Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

भारत ने जीता अंडर 18 पुरुष हॉकी एशिया कप फाइनल, जापान से चुकाया हिसाब

ड्रैग फ्लिकर आशीष तानी पूर्ति की लगातार दूसरी हैट्रिक व कप्तान केतन कुशवाहा के एक मैदानी गोल की बदौलत भारत ने मेजबान जापान को काकामिगहारा (जापान) में पुरुष अंडर 18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को 4-1 से हरा कर खिताब जीत लिया।

ड्रैग फ्लिकर आशीष तानी पूर्ति की लगातार दूसरी हैट्रिक व कप्तान केतन कुशवाहा के एक मैदानी गोल की बदौलत भारत ने मेजबान जापान को काकामिगहारा (जापान) में पुरुष अंडर 18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को 4-1 से हरा कर खिताब जीत लिया। भारत ने इस जीत के साथ जापान से पूल ए मैच की 2-4 की टूर्नामेंट की इकलौती हार का हिसाब चुकता कर दिया। भारतीय टीम (2001, 2016, 2026) अब सबसे ज्यादा तीन बार खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। भारत ने दस बरस के लंबे अंतराल के बाद तीसरी बार यह खिताब जीता। आशीष तानी पूर्ति के हैट्रिक सहित चार गोल से भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को शुक्रवार को सेमीफाइनल में 5-3 से शिकस्त दी थी।

आशीष तानी पूर्ति ने मैच के दूसरे , 28वें और 34वें मिनट में पहले, दूसरे और तीसरे पेनल्टी कॉर्नर पर बेहतरीन ड्रैग फ्लिक से लगातार तीन गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। पराजित जापान की ओर से इकलौता गोल उसके ड्रैग फ्लिकर गाकू नुमाड़ा ने चौथे और आखिरी क्वॉर्टर में आखिरी पेनल्टी कॉर्नर दागा। आशीष तानी पूर्ति ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 13 गोल किए। इसमें उन्होंने 12 पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। भारत के कप्तान केतन कुशवाहा (8 गोल) गोल दागने में दूसरे स्थान पर रहे। केतन ने पांच मैदानी गोल किए और तीन पेनल्टी कॉर्नर पर लौटती गेंद पर दागे।

ड्रैग फ्लिकर आशीष तानी पूर्ति ने मैच के दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत का खाता खोला। आशीष ने दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से दो मिनट पहले अपना व मैच का दूसरा गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। कप्तान स्ट्राइकर केतन कुशवाहा ने दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले गोल कर भारत को हाफ टाइम तक 3-0 से आगे कर दिया।  आशीष तानी पूर्ति ने तीसरे क्वॉर्टर के चौथे मिनट में मैच का अपना लगातार तीसरा गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। जापान की ओर से इकलौता गोल गाकू नुमाड़ा  ने मैच के 52 वें मिनट में दागा।

YuvaSahakar Team