सूर्य कुमार यादव की अगुआई में भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार रात दसवें आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में 96 रन से हरा खिताब बरकरार रख इतिहास दोहराने के साथ इतिहास को हरा भी दिया। भारत की टीम अपने घर में खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई। भारतीय टीम फाइनल जीत कर लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार टी 20 विश्व कप खिताब जीतने वाली इतिहास की पहली टीम बन गई । गौतम गंभीर बतौर क्रिकेटर और चीफ कोच टी 20क्रिकेट विश्व कप जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। महेंद्र सिंह धोनी (2007) और रोहित शर्मा (2024) के बाद सूर्य कुमार यादव भारत को टी 20 क्रिकेट विश्व कप खिताब जिताने तीसरे कप्तान बन गए। अभिषेक शर्मा की गेंद पर जैसे ही जैकब डफी (3 रन, 5 गेंद) को तिलक वर्मा के लान्ग ऑन पर लपक न्यूजीलैंड की पारी समेट भारत को लगातार दूसरी बार खिताब जिताया तो तिरंगे लहरा उठे व 86 हजार दर्शकों ने एक साथ वंदे मातरम गा कर स्टेडियम गुंजा दिया। भारत ने यह खिताब जीतने के साथ 2023 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों अहमदाबाद में वन डे विश्व कप फाइनल में छह विकेट से हार की कसक भी मिटा दी। भारत इससे पहले टी 20 विश्व कपों में न्यूजीलैंड से तीन बार हार चुका था। भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के सिलसिले को फाइनल में तोड़ उसके खिलाफ पहली जीत के साथ तीसरी बार खिताब जीत नया इतिहास रच दिया। मौजूदा संस्करण में भारत को इकलौती हार अहमदाबाद में सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रन से झेलनी पड़ी थी।
फाइनल सहित पिछले तीन मैचों में तीन अर्द्धशतक जड़ने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (कुल 321 रन) टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए।
मैन ऑफ द’ मैच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (4/15 ) के गेंद से चौके व सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा व इशान किशन के तूफानी अर्द्धशतकों ने भारत को यादगार जीत दिला कर तीसरी बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। संजू सैमसन व अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शुरू के छह ओवर में बिना क्षति 92 रन रन बना उसे पहाड़ का स्कोर खड़ा करने में मदद की। भारत के उपकप्तान बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने अपने शुरू दो ओवर में दो खतरनाक फिन एलन (2) व ग्लेन फिलिप्स(5 ) को आउट कर व जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर में रचिन रवींद्र (1) को उट आउट कर शुरू के छह ओवर के पॉवरप्ले में न्यूजीलैंड के तीन विकेट 52 रन पर निकाल उसे ऐसा झकझोरा की वह घुटनों पर अआने के बाद खड़ा ही नहीं हो पाया।
सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (89 रन, 46 गेंद, आठ छक्के च पांच चौके) की अपने सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा ((52 रन, 21 गेंद, तीन छक्के, छह चौके) के साथ पहले विकेट की 98 तथा इशान किशन (( 54 रन, 25 गेंद, चार छक्के, चार चौके) के साथ 105 रन की भागीदारी की तथा शिवम दुबे 9 गेंदों पर दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से अविजित 26 रन की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने पर निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन का पहाड़ का स्कोर बनाया। जेम्स नीशम(3/46) ने पारी के 16 वें और अपने तीसरे ओवर में सबसे पहले संजू सैमसन, फिर इशान व कप्तान सूर्य कुमार यादव (0) को आउट किया लेकिन शिवम दुबे ने उनके तथा पारी के आखिरी ओवर में उनकी गेंदो दो छक्कों व तीन चौकों की मदद से 24 रन बना भारत को 250 के पार पहुंचाया। संजू सैमसन और इशान किशन ने मौजूदा संस्करण में अपना अपना अपना तीसरा अर्द्धशतक पूरा किया। हार्दिक पांडया (18 रन, 13 गेंद, एक छक्का, एक चौका) पारी के अंतिम पूर्व ओवर में मेट हेनरी की गेंद को उड़ाने की कोशिश में मिचेल सेंटनर को मिड ऑफ पर कैच थमा बैठे।
सदाबहार अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (4/15) व उपकप्तान अक्षर पटेल (3/27 ) ने स्पिन का जाल बुन कर सलामी बल्लेबाज टिम सिरफिट((52 रन, 26 गेंद, पांच छक्के, दो चौके) के अर्द्धशतक और डैरल मिचेल ((17रन, 11 गेंद, दो छक्के) व कप्तान मिचेल सेंटनर (43 रन, 35 गेंद, दो छक्के, 3 चौके) की छठे विकेट की 52 रन की भागीदारी के बावजूद न्यूजीलैंड को 19 ओवर में 159 रन पर समेट भारत को फाइनल व खिताब जिता दिया। फिन एलन (0) गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पहले ओवर की चौथी आउट स्विंग 0) उड़ाने गए लेकिन शिवम मिडऑफ से पीछे दौड़ते हुए कैच को लपक नहीं पाए और तब न्यूजीलैंड का स्कोर मात्र एक रन था। फिन एलन (9 रन, 7 गेंद, एक चौके) भारत के उपकप्तान बांए हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल के पहले और पारी के तीसरे ओवर कीऑफ स्टंप पड़ कर बाहर घूमी गेंद को उड़ाने गए लेकिन तिलक वर्मा ने दौड़ते हुए लॉन्ग ऑन पर पर उनका कैच लपका और न्यूजीलैंड ने पहला विकेट 31 रन पर खो दिया। रचिन रवींद्र (1 रन, 2 गेंद) ने भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पहले और पारी के चौथे ओवर की लेग स्टंप पर गेंद को उड़ाने गए और इशान किशन ने डीप स्कवॉयर लेग से दौड़ कर उनका बढ़िया कैच लपका और न्यूजीलैंड ने दूसरा विकेट 32 रन पर खो दिया। ग्लेन फिलिप्स (5 रन, 5 गेंद, एक चौका) अक्षर पटेल की गेंद पर चौका जड़ने के उनकी चौथी तेजी से स्पिन हो भीतर आती गेंद को उड़ाने गए और उनका मिडल स्टंप उड़ गया। न्यूजीलैंड ने तीसरा विकेट पांचवें ओवर में 47 रन पर खो दिया। न्यूजीलैंड ने छह ओवर के पहले पॉवरप्ले में तीन विकेट खोकर 52 रन बनाए तब सिरफिट 19गेंद खेल तीन छक्कों व दो चौकों की मदद से 35 रन और चैपमैन एक रन पर थे। मार्क चैपमैन (3 रन, 8 गेंद) ने हार्दिक पांडया के दूसरे व पारी के अआठवें अओवर की कोण बना भीतर आती गेंद को कट करने की कोशिश में बोल्ड हो न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट 70 रन पर खो दिया। टिम सिरफिट (52 रन, 26 गेंद, पांच छक्के, दो चौके) पारी के दसवें व मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के दूसरे ओवर की पहली फ्लाइटेड को पुल करने की कोशिश में मिडविकेट पर इशान किशन को कैच थमा बैठे अऔर न्यूजीलैंड ने पांचवां विकेट 72 रन पर खो दिया। अक्षर पटेल ने पारी के 13 वें अपने तीसरे ओवर में डैरल मिचेल (17रन, 11 गेंद, दो छक्के)ओवर की पांचवीं फुलटॉस पर बड़े स्ट्रोक के लिए ललचा कर इशान किशन के हाथों के डीप मिड विकेट पर कैच कराया और इंग्लैंड ने छठा विकेट 124 रन पर खोया बुमराह ने पारी कृ 16 वें अपने तीसरे ओवर की तीसरी डिपिंग यॉर्कर पर जेम्स नीशम (8 रन, 7 गेंद, एक चौका) को बोल्ड कर न्यूजीलैंड का स्कोर सात विकेट पर 141 कर दिया और अगली गेंद पर एक यॉर्कर पर मैट हेनरी (0 रन, 1 गेंद) को बोल्ड कर उसे हार की ओर धकेल दिया। जसप्रीत बुमराह ने अपने चौथे व आखिर में ्न्यूजीलैंड के कप्तान सेंटनर (43) को बोल्ड कर न्यूजीलैंड का ्स्कोर 9 विकेट पर 152 कर दिया। अभिषेक ने मैच के अंतिम पूर्व ओवर में जैकब डफी (3 रन, 5 गेंद) को पर कैच करा न्यूजीलैंड की पारी समेट कर भारत को खिताब जिता दिया
इससे पहले अभिषेक ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी के दूसरे और पॉवरप्ले के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद इस ओवर का तीसरा चौका जड़ 18 गेंदों में अपना दूसरा अर्द्धशतक तीन छक्कों और छह चौकों की मदद से पूरा किया। अभिषेक ने इस टी 20 विश्व कप के नॉकआउट में सबसे तेज अर्द्धशतक जड़ा। इंग्लैंड के जैकब बैथल ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में 19 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया था। भारत ने छह ओवर के पहले पॉवरप्ले में बिना क्षति 92 रन बनाए। तब अभिषेक 51 और संजू सैमसन 17 गेंद खेल तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से 33 रन बनाकर क्रीज पर थे । न्यूजीलैंड के कप्तान बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर ने पॉवरप्ले के बाद पहले और पारी के सातवें ओवर में कसी गेंदबाजी कर छह रन दिए। अभिषेक शर्मा (52 रन, 21 गेंद, तीन छक्के, छह चौके) बाएं हाथ के स्पिनर रचिन रवींद्र के पहले और पारी के आठवें ओवर की पहली ऑफ स्टंप पर पड़ कर बाहर निकलती गेंद को कट करने की कोशिश में विकेटकीपर सिरफिट को कैच थमा बैठे और भारत ने पहला विकेट 98 रन पर खो दिया। ब संजू सैमसन 38 रन पर थे। इशान किशन ने तीसरे नंबर पर उतर कर रचिन रवींद्र के इस ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो चौके लगाए और इसमें विकेट लेने के बावजूद उन्होंने 12 रन दिए। संजू सैमसन ने मिचेल सेंटनर क तीसर ओवर की आखिरी गेंद को लॉन्ग ऑन पर खेल 33 गेंद खेल तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से अपना लगातार तीसरा अर्द्धशतक पूरा किया। भारत ने 11.3 ओवर में एक विकेट पर 150 रन पूरे किए। लाकी फर्गुसन ने अपने दूसरे व पारी के 12 ओवर में भी 24 रन दिए और इसमें सैमसन ने दो छक्के व एक चौका तथा इशान ने एक छक्का जड़ा। भारत ने 13 ओवर में एक विकेट पर 171 रन बनाए। तब संजू 39 गेंद खेल पांच छक्कों व पांच चौकों की मदद से 69 और इशान किशन 18 गेंद खेल तीन छक्कों व तीन चौकों की मदद से 42 रन पर थे। संजू ने पारी के14 व रचिन रवींद्र के तीसरे ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर लॉन्ग ऑन मिड विकेट और कवर के उपर से लगातार तीन छक्के जड़े और इसमं 20 रन बने। भारत ने 14 ओवर में एक विकेट पर 191 रन बनाए और तब संजू 44 गेंद खेल आठ छक्कों व पांच चौकों की मदद 88 व इशान 19 गेंद खेल तीन छक्कों से व तीन चौकों की मदद से 43 रन पर थे। इशान ने पारी के पारी के 15 वें और मिचेल सेंटनर के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर हेलिकॉपटर शॉट खेल 23 गेंद में चार छक्कों व तीन चौकों की मदद से अपना इस संस्करण का तीसरा अर्द्धशतक पूरा कर दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी पूरी। संजू सैमसन (89 रन)ने जिमी नीशन की उंची फुलटॉस को उड़ाने की कोशिश में बदलू खिलाड़ी कॉल मैकॉनी को लॉन्ग ऑन पर कैच थमा बैठे और भारत ने 15.1 ओवर में दूसरा विकेट 203 रन पर खोया। इशान किशन ( 54 रन, 25 गेंद, चार छक्के, चार चौके) उनकी फुलटॉस को उड़ाने गए और भारत ने चैपमैन ने लॉन्ग ऑन पर उनका कैच लपका और अगली गेंद पर कप्तान सूर्य कुमार (0 रन, 1 गेंद) ने उनकी गेंद को लैप शॉट लगाने की कोशिश की और रचिन रवींद्र ने दौड़ते हुए डीप बैकवर्ड स्कवॉयर लेग पर बढ़िया कैच लपका और भारत ने चौथा विकेट 210 पर खो दिया। नीशम ने अपने इस ओवर में मात्र एक रन देकर संजू सैमसन, इशान किशन और कप्तान सूर्य के रूप में तीन विकेट चटकाए। नीशम का गेंदबाज स्पैल था 2-0-13 -3 । हेनरी का पहला स्पैल रहा 2-0-28-0 जबकि डफी का स्पेल था 2-0-35-0। भारत ने शुरू के 10 ओवर में एक विकेट पर 127 रन बनाए। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने न्यूजीलैंड द्वारा पहले बल्लेबाजी की दावत दिए जाने पर भारत की पारी का आगाज किया और मैट हेनरी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ भारत का खाता खोलने के बस अगली गेंद पर पर एक रन लिया और इस ओवर में सात रन बने। दूसरे छोर से ऑफ स्पिन ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी शुरू की। लॉकी फर्गुसन के रूप में छह ओवर के पहले पॉवरप्ले में चौथा ओवर लॉकी फर्गुसन ने फेंका और इसमें अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन एक एक छक्का और एक एक चौका 24 रन बने। सैमसन और अभिषेक ने शुरू के चार ओवर में 51 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने संभल कर आगाज करने के बाद पारी ते तीसरे ओवर में तीन चौके जड़ भरत के स्कोर को तीन ओवर में 27 रन बनाए। हेनरी के दूसरे ओवर में 19 रन बने इसमें संजू व अभिषेक ने एक एक छक्का ज़ड़ा।


