Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, जापान को छोड़ा पीछे

IMF की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट 2025 के अनुसार, भारत की GDP वर्ष 2026 में बढ़कर 4,187 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जबकि जापान की GDP इसी अवधि में 4,186 अरब डॉलर रहने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत वर्ष 2025 और 2026 में 6.2% से 6.3% की विकास दर से आगे बढ़ सकता है।

Published: 14:16pm, 26 May 2025

देश की आर्थिक प्रगति को लेकर एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की पुष्टि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की रिपोर्ट के हवाले से नीति आयोग ने की है। नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में यह जानकारी दी गई।

नीति आयोगि की इस बैठक का मुख्य विषय ‘विकसित राज्य से विकसित भारत 2047’ था। बैठक के बाद नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीवी आर सुब्रह्मण्यम ने बताया कि भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था अब 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई है। यह मेरा नहीं, बल्कि IMF का डेटा है। अगर भारत इसी रफ्तार से आगे बढ़ता रहा, तो आने वाले ढाई-तीन वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन सकता है।”

सुब्रह्मण्यम ने बताया कि IMF की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट 2025 के अनुसार, भारत की GDP वर्ष 2026 में बढ़कर 4,187 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जबकि जापान की GDP इसी अवधि में 4,186 अरब डॉलर रहने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत वर्ष 2025 और 2026 में 6.2% से 6.3% की विकास दर से आगे बढ़ सकता है।

बैठक में देश के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें मैन्युफैक्चरिंग, ग्रामीण और शहरी गैर-कृषि क्षेत्र, ग्रीन और सर्कुलर इकोनॉमी तथा सेवाएं शामिल रहीं। सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत अब ऐसे मुकाम पर पहुंच गया है जहां से वह तेजी से और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ सकता है। यह उपलब्धि भारत की वैश्विक आर्थिक स्थिति में बढ़ती साख और सरकार की नीतिगत पहलों की सफलता का प्रतीक मानी जा रही है।

YuvaSahakar Team

Recent Post