Trending News

UGC नेट का एडमिट कार्ड हुआ जारी भारत फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा, चैंपियनशिप 19 से 24 जून तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UGC नेट का एडमिट कार्ड हुआ जारी भारत फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा, चैंपियनशिप 19 से 24 जून तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने चीन दौरे पर सभी मैच जीते, भारत ए महिला टीम ने जीवट दिखाया

भारत पुरुष ए टीम के लिए आदित्य ने सबसे ज्यादा चार गोल, महिला ए टीम के लिए मनीषा ने दागे 3 गोल

भारत ए पुरुष हॉकी टीम चीन दौरे पर अजेय रही जबकि भारत की महिला हॉकी टीम ने वहां जुझारू खेल की बानगी दिखाई। भारत ए पुरुष टीम के लिए आदित्य लालगे ने सबसे ज्यादा चार गोल किए। वहीं भारत ए महिला टीम के लिए मनीषा चौहान ने सबसे ज्यादा तीन गोल किए।

भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने अपने चीन दौरे पर 12 से 18 अक्टूबर तक चांगजू सिटी , जियांगसू प्रोविंस के खिलाफ अपने चारों मैच जीते। भारत पुरुष ए टीम नेआदअंगदबीर की हैट्रिक  तथा वरुण कुमार, सेल्म कार्ति द्वारा पेनल्टी कॉर्नर पर और उत्तम सिंह, वेंकटेश धनजय केंची के मैदानी गोल से गंसू को हरा अपना अभियान 7-0 से जीत से शुरू किया। आदित्य लालगे और सेल्वम कार्ति के एक एक गोल से भारत ए दूसरा मैच 2-1 से हराया। भारत ए ने तीसरा मैच 8-0 से जीता और इसमें पुवन्ना बॉबी ने पेनल्टी कॉर्नर तथ आदित्य ललगे ने, मनिंदर सिंह, सेल्वम कार्ति,वेंकटेश केंजी ने मैदानी गोल किए जबकि कप्तान सजय ने भी पेनल्टी कॉर्नर पर तथा मोहम्मद  रहील मोसीन ने दो गोल किए।

भारत ए ने आखिरी म में गंसू को 8-3 से हराया। भारत ए के लिए आदित्य ललगे ने दो मैदानी गोल किए जबकि राज कुमार पालÜ उत्तम सिंह और वंकटश केंची ने एक एक मैदानी गोल किया जबकि अमनदीप लाकरा ने और कप्तान संजय ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए। भारत ए के लिए आदित्य लालगे ने सबसे ज्यादा चार गोल किए जबकि  कप्तान संजयÜ सेल्वम कार्तिÜ वेंकटेश केंची और अंगदबीर सिंह ने तीन तीन गोल किए।

भारत ए महिला टीम ने लियाओनिंग के खिलाफ पाच में चार मैच जीते और एक हारा। भारत ने लियाओनिंग से पहला मैच एक एक गोल से ड्रा खेला। इसमें भारत के लिए अलबेल रानी टोपो ने एक गोल किया। भारत ए टीम अपना दूसरा मैच 1-3 से हार गई और इसमें भारत के लिए इकलौता गोल मनीषा चौहान ने दागा।भारत ए महिला टीम ने तीसरा मैच 1-1 से ड्रा खेला और इसमें भारत के लिए मनीषा चौहान ने इकलौता गोल किया। भारत ए महिला टीम ने चौथा मैच 2-2 से ड्रा खेला औार इसमें बलजीत कौर और मनीषा चौहान ने एक एक गोल किया। भारत ए महिला टीम ने पांचवां व आखिरी मैच 3-3 से ड्रॉ खेल और इसमें काजल सदाशिव अटपड़कर, पूजा यादव और दीपिका सोरेंग ने एक एक गोल किया।

YuvaSahakar Desk