Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

IMF ने घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, 2025-26 में 6.2% रहने की उम्मीद

IMF के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रही थी, जबकि 2026-27 में भी वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में निजी खपत भारत की वृद्धि को मजबूती देगी और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में सहायक होगी।


Published: 11:56am, 23 Apr 2025

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी ताज़ा वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) रिपोर्ट में भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को संशोधित किया है। रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.2% की दर से बढ़ेगी, जो जनवरी 2025 के 6.5% के अनुमान से 0.3% कम है।

IMF ने यह संशोधन वैश्विक अनिश्चितताओं और बढ़ते व्यापार तनावों के कारण किया गया है। हालांकि, भारत की विकास दर अपेक्षाकृत स्थिर रहेगी, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में निजी खपत का मजबूत समर्थन मिलेगा। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने 6.5% की वृद्धि हासिल की थी।

इसके साथ ही आईएमएफ ने 2025 में वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2.8% रहने का अनुमान लगाया है, जो पहले के 3.3% के अनुमान से 0.5% कम है। 2026 में यह दर 3% रहने की उम्मीद है। विकसित अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर 2024 के 1.8% से घटकर 2025 में 1.4% और 2026 में 1.5% रहने का अनुमान है।

चीन की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान भी 2025 के लिए 4.6% से घटाकर 4.0% कर दिया गया है। आईएमएफ का मानना है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत की स्थिर विकास दर इसे उभरती अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी बनाए रखेगी। ग्रामीण खपत और घरेलू मांग भारत की आर्थिक स्थिरता के प्रमुख आधार बने रहेंगे।

YuvaSahakar Desk

Recent Post