Trending News

कर्नाटक: एग्रीकल्चर ऑफिसर भर्ती परीक्षा रद्द, 8 और 9 अगस्त को था लिखित एग्जाम RBI अप्रैल-मई 2027 में जारी करेगा ₹10, ₹20 के प्लास्टिक नोट आर. प्रज्ञानानंद ने जीता 2026 सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 97 हुई उत्तराखंड में 6 नदियां उफान पर, बद्रीनाथ-गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद अमेरिकी कोर्ट ने Meta पर लगाया 5,390 करोड़ का जुर्माना, बच्चों की मेंटल हेल्थ से खिलवाड़ का आरोप कर्नाटक: एग्रीकल्चर ऑफिसर भर्ती परीक्षा रद्द, 8 और 9 अगस्त को था लिखित एग्जाम RBI अप्रैल-मई 2027 में जारी करेगा ₹10, ₹20 के प्लास्टिक नोट आर. प्रज्ञानानंद ने जीता 2026 सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 97 हुई उत्तराखंड में 6 नदियां उफान पर, बद्रीनाथ-गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद अमेरिकी कोर्ट ने Meta पर लगाया 5,390 करोड़ का जुर्माना, बच्चों की मेंटल हेल्थ से खिलवाड़ का आरोप

IGNOU ने जुलाई सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 16 अगस्त तक कर सकेंगे अप्लाई

विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में भी प्रवेश जारी हैं

Published: 10:37am, 07 Aug 2026

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में नए नामांकन और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के इस फैसले से उन छात्रों को राहत मिलेगी, जो तय समय के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे।

एमकॉम में भी शुरू हुए दाखिले

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के लिए मास्टर ऑफ कॉमर्स (एमकॉम) कार्यक्रम में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे विद्यार्थी जो वाणिज्य विषय में स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन नियमित कॉलेज में दाखिला नहीं ले सकते, वे इग्नू के माध्यम से इस कार्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं।

इन पाठ्यक्रमों में भी जारी हैं एडमिशन

विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में भी प्रवेश जारी हैं। इच्छुक उम्मीदवार इग्नू के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्यों बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तिथि?

विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों तथा अन्य अभ्यर्थियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना है।

NEP के अनुरूप तैयार किए गए हैं कार्यक्रम

इग्नू के अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की भावना के अनुरूप तैयार किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को अपनी सुविधा और समय के अनुसार पढ़ाई करने की लचीलापन मिलता है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और लचीली उच्च शिक्षा पहुंचाना है, ताकि आर्थिक, भौगोलिक या अन्य कारणों से कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे।

YuvaSahakar Desk