Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

इफको बोर्ड और प्रबंधन में होने जा रहा बड़ा फेरबदल, खर्चों को भी व्यावहारिक बनाने की तैयारी

फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव इफको के बोर्ड और प्रबंधन में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। कीर्तिकुमार जे पटेल के एमडी बनने के बाद किसानों की इस बड़ी कोऑपरेटिव को अब पूर्व एमडी डॉ. उदय शंकर अवस्थी की छाया से निकालने की तैयारी की जा रही है।

Published: 14:45pm, 22 Sep 2025

देश और दुनिया की सबसे बड़ी फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव इफको के बोर्ड और प्रबंधन में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। कीर्तिकुमार जे पटेल के एमडी बनने के बाद किसानों की इस बड़ी कोऑपरेटिव को अब पूर्व एमडी डॉ. उदय शंकर अवस्थी की छाया से निकालने की तैयारी की जा रही है। डॉ. अवस्थी 32 साल तक इसके एमडी रहे और उन्हीं के नेतृत्व में इसने दुनिया की नंबर एक कोऑपरेटिव का तमगा हासिल किया। सूत्रों ने युवा सहकार को बताया कि इसी महीने फेरबदल संभव है।

केजे पटेल को जिस दिन एमडी बनाने की औपचारिक घोषणा इफको के चेरयमैन दिलीप संघाणी ने की थी, उसी दिन उन्होंने साफ कह दिया था कि सेवा विस्तार वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और डायरेक्टर्स को अगला सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा। अगर उनकी सेवा की कभी जरूरत पड़ेगी तो ली जाएगी। उसी समय से ही फेरबदल की संभावना जताई जाने लगी थी। इफको बोर्ड के अलावा दिल्ली स्थित मुख्यालय में लंबे अरसे से कार्यरत बड़े अधिकारियों, जिनमें जीएम लेवल के अधिकारी भी शामिल हैं, के साथ-साथ नीचे लेवल के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी ट्रांसफर किया जा रहा है।

इसके अलावा, इफको अब खर्चों को भी व्यावहारिक बनाने की योजना पर काम कर रहा है। खासकर, प्रचार-प्रसार के लिए विज्ञापन आदि के मद में जो खर्च किए जा रहे हैं, उस पर अंकुश लगाया जाएगा। डॉ. अवस्थी के समय इफको के कर्मचारियों को हर साल भारी भरकम बोनस भी मिलता रहा है। इसमें फेस्टिव बोनस, प्रोडक्शन बोनस सहित अन्य तरह के बोनस शामिल होते थे। इसे भी अब व्यावहारिक बनाया जाएगा। खर्च को व्यावहारिक बनाए जाने से इफको के मुनाफे में वृद्धि होने की उम्मीद है। इससे सदस्यों को ज्यादा डिविडेंड मिलेगा।

YuvaSahakar Team

Recent Post