Trending News

 भारत का रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमान खरीद को मंजूरी, 3.25 लाख करोड़ रुपये का है रक्षा सौदा         PM मोदी ने 'सेवा तीर्थ' भवन के नामकरण का अनावरण किया         बजट सत्र के पहले चरण का आज आखिरी दिन, सरकार के कामकाज पर होगी चर्चा         देश में कम हुई बेरोजगारी, अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में ग्रामीण क्षेत्र में 4.4% से घटकर 4% हुई बेरोजगारी दर, शहरी क्षेत्रों में 6.9% से घटकर 6.7% हुआ आंकड़ा, सांख्यिकी मंत्रालय ने जारी किए ताजा आंकड़े         भारत-EU FTA एक साल में लागू करने का लक्ष्य, जर्मनी में बोले वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल- केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा FTA, दोनों पक्षों के बीच निवेश भी बढ़ेगा         वंदे मातरम को लेकर केंद्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, सरकारी कार्यक्रमों में जन गण मन से पहले बजेगा वंदे मातरम, 3 मिनट 10 सेकेंड के राष्ट्रगीत के दौरान खड़े होना जरूरी, गाए जाएंगे वंदेमातरम के सभी 6 छंद         UPI से डायरेक्ट निकाल सकते हैं PF का पैसा, अप्रैल में लॉन्च होगा App, उमंग पोर्टल भी करता रहेगा काम         चंद्रमा से मिट्टी लेकर धरती पर लौटेगा भारत, इसरो ने चंद्रयान-4 के लिए तलाशी लैंडिंग साइट, चंद्रमा के साउथ पोल पर मॉन्स माउटन पहाड़ पर उतरेगा चंद्रयान-4, 2027 तक लॉन्च किए जाने की योजना       

मुझे लगता है अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे : वरुण चक्रवर्ती

अभिषेक ने खुद कहा कि वह टीम में लौटने की राह पर हैं

भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने नामीबिया को आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप ग्रुप ए मैच में बुधवार को यहां फिरोजशाह कोटला में अरुण जेटली स्टेडियम में 93 रन से हरा ग्रुप ए में लगातार दूसरी जीत से पहले जब यह कहा था कि पेट में संक्रमण से उबरने में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक दो मैच लग सकते हैं तो सभी चिंतित दिखे थे। सूर्य के इस वक्तव्य का मतलब साफ था कि अभिषेक शायद पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में रविवार के मैच में न खेल पाए।  सूर्य यादव के इस वक्तव्य के ठीक उलट दुनिया के नंबर 1 टी 20 गेंदबाज  मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का मानना है कि दुनिया के नंबर 1 टी 20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को मैच में भारत की एकादश में वापसी कर सकते हैं। अभिषेक अमेरिका के खिलाफ टी 20 विश्व कप का पहला मैच खेलते हुए खाता खोलते बिना आउट हो गए थे। पेट की गड़बड़ चलते अभिषेक शर्मा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद वहां से छुट्टी मिलने के बाद यहां मैदान पर आने के बावजूद भारत ने नामीबिया के खिलाफ मैच में उन्हें आराम देना मुनासिब समझा। वरुण चक्रवर्ती के दो ओवर में मात्र सात रन दे चटकाए तीन विकेट की बदौलत भारत ने नामीबिया को बृहस्पतिवार को हरा कर टी 20 विश्व कप में लगातार दसवीं जीत दर्ज की।  वरुण चक्रवर्ती ने कहा, ‘भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अभ्यास शुरू कार दिया। मुझे लगता है अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे। जब मेरी अभिषेक से बात हुई है मुझे वह ठीक लगे ।अभिषेक ने बृहस्पतिवार को कुछ अभ्यास किया। अभिषेक ने खुद कहा कि वह टीम में लौटने की राह पर हैं।’

अभिषेक के अस्वस्थ होने पर नामीबिया के खिलाफ मिले मौके को विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (22 रन, 8 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) तेज आगाज को भुना नहीं रन पाए।अ भिषेक अगर कोलंबो पहुंचने तक  मैच फिट हो जाते हैं तो भारत के लिए यह बहुत हौसला बढ़ाने वाला साबित होगा। अभिषेक के पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो रविवार के अहम मैच के लिए पूरी तरह फिट होने की ओर बढ़ना भारत के लिए अच्छी खबर है। बुखार के चलते अमेरिका के खिलाफ मौजूदा संस्करण से बाहर रहने के बाद भारत के तुरुप के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने नामीबिया के खिलाफ मैच में वापसी कर अपने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट चटकाया। साथ ही चोट से उबर कर ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी भारत को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में स्पिन की मुफीद पिच पर उपलब्ध होंगे।

हमारे पास बहुत विकल्प हैं : हार्दिक पांडया

मैन ऑफ द’ मैच हार्दिक पांडया ने कहा, ‘ नामीबिया के खिलाफ बृहस्पतिवार के मैच मे पिच पर गेंद  थोड़ी रुक कर आ रही थी। ऐसे जरूरत को हालात के मुताबिक ढाल कर है अपने कौशल का इस्तेमाल करने की होती है। हमें थोड़ी और सपाट पिचें चाहिए। हम अपनी क्रिकेट का लुत्फ उठा रहे हैं। हमें तैयारी के लिए दो महीने का अच्छा वक्त मिला। प्रभु की कृपा से सब ठीक चल रहा है। बतौर बल्लेबाज मुझे खुद पर हमेशा फख्र रहा है। जब बल्ले से मेरा प्रदर्शन बढ़िया होता तो और अच्छा लगता है। मैं शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट हूं। फिट रहने के लिए बहुत पसीना बहाना पड़ता है और मैं इसे बहुत अहम मानता हूं। देश के लिए खेलने की मेरी सबसे पहली प्राथमिकता है। मैंने टी 20 विश्व कप शुरू होने से पहला फौज के शिविर में शिरकत की थी। हमारे पास बहुत विकल्प हैं। हमारे पास बढ़िया स्पिन और तेज गेंदबाज हैं। हमारे पास वरुण और अक्षर के साथ कुलदीप यादव के रूप में बतौर स्पिनर बढ़िया विकल्प है। अब तक वरुण और अक्षर ने बेहरतीन गेंदबाजी की है। हमने अब तक जिन दो पिचों पर बल्लेबाजी की वह बल्लेबाजी के लिए  बहुत मुफीद नहीं थी। आपको ऐसी पिच पर अपने कौशल पर भरोसा की जरूरत करती है। हम थोड़ी और सपाट पिचें चाहिए।‘

मुश्किल पिच पर इशान ने हमारा काम आसान कर दिया : सूर्य कुमार यादव

भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने कहा, ‘नामीबिया के खिलाफ बृहस्पतिवार के मैच में पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल थी, बावजूद इसके मैच अच्छा रहा। इशान और सैमसन ने आतिशी बल्लेबाजी कर हमारा काम आसान कर दिया। पिच पर गेंद कुछ रुक कर आ रही थी, लेकिन मैं  नामीबिया के गेंदबाजों को उनकी अच्छी गेंदबाजी का श्रेय नहीं छीनना चाहूंगा। शुरू के छह-सात ओवर के बाद हमने सोचा था कि हम 240 रन के पार पहुंच जाएंगे। यह  क्रिकेट है, जो सबको सतह पर ला देता है। हमारे जोरदार समापन किया। हमारे लिए सबसे बढ़िया बात रही कि जसप्रीत बुमराह ने अपने पूरे चार ओवर फेंके। वरुण ने अक्षर पटेल के साथ स्पिन जोड़ी के रूप में बढ़िया गेंदबाजी की। हार्दिक से हम पारी में कहीं भी गेंदबाजी करा सकते हैं और बल्ले से दमदार प्रदर्शन की कूवत के चलते वह हमें बतौर टीम और मजबूती देते हैं। हर मैच अहम है हमने कुछ लड़खड़ाते हुए आगाज जरूर किया लेकिन हम हम सही राह पर लौट आए हैं।’

इस मैच से हमें काफी कुछ सीखने को मिला : इशान किशन

इशान ने कहा,‘आखिर के मारधाड़ वाले ओवरों में हम लगातार छक्के नहीं जड़ सके। नामीबिया के गेंदबाजों को श्रेय देना होगा कि उन्होंने इस दौरान यॉर्कर और धीमी गेंदबाजी की।
हमारे लिए खुद को यहां अरुण जेटली स्टेडियम की पिच के मुताबिक ढाल कर खेलना एक अच्छा सबक है। मुमकिन है कि यदि  कोई अन्य टीम भी ऐसा ही कर रही हो, तो हम क्रीज का  ज्यादा  या कुछ अलग इस्तेमाल  कर सकते थे, जिससे गेंदबाज परेशानी महसूस करते। इस मैच से हमें काफी कुछ सीखने को मिला। मुझे खास तौर पर लगता है कि ऐसा नहीं कि हमारे बल्लेबाजों के छक्के नहीं जड़ सके बल्कि आखिर के मारधाड़ वाले ओवरों में नामीबिया के गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी की।

YuvaSahakar Desk