Trending News

 भारत का रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमान खरीद को मंजूरी, 3.25 लाख करोड़ रुपये का है रक्षा सौदा         PM मोदी ने 'सेवा तीर्थ' भवन के नामकरण का अनावरण किया         बजट सत्र के पहले चरण का आज आखिरी दिन, सरकार के कामकाज पर होगी चर्चा         देश में कम हुई बेरोजगारी, अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में ग्रामीण क्षेत्र में 4.4% से घटकर 4% हुई बेरोजगारी दर, शहरी क्षेत्रों में 6.9% से घटकर 6.7% हुआ आंकड़ा, सांख्यिकी मंत्रालय ने जारी किए ताजा आंकड़े         भारत-EU FTA एक साल में लागू करने का लक्ष्य, जर्मनी में बोले वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल- केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा FTA, दोनों पक्षों के बीच निवेश भी बढ़ेगा         वंदे मातरम को लेकर केंद्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, सरकारी कार्यक्रमों में जन गण मन से पहले बजेगा वंदे मातरम, 3 मिनट 10 सेकेंड के राष्ट्रगीत के दौरान खड़े होना जरूरी, गाए जाएंगे वंदेमातरम के सभी 6 छंद         UPI से डायरेक्ट निकाल सकते हैं PF का पैसा, अप्रैल में लॉन्च होगा App, उमंग पोर्टल भी करता रहेगा काम         चंद्रमा से मिट्टी लेकर धरती पर लौटेगा भारत, इसरो ने चंद्रयान-4 के लिए तलाशी लैंडिंग साइट, चंद्रमा के साउथ पोल पर मॉन्स माउटन पहाड़ पर उतरेगा चंद्रयान-4, 2027 तक लॉन्च किए जाने की योजना       

हार्दिक पांडया के हरफनमौला खेल से भारत की नामीबिया पर दमदार जीत

इशान की तूफानी पारी व वरुण-अक्षर के स्पिन के जादू के सामने नामीबिया पस्त

हार्दिक पांडया (52 रन, 28 गेंद, चार छक्के , चार चौके व 2/21) के हरफनमौला खेल, इशान किशन की 24 गेंदों में पांच छक्कों व छह चौकों की मदद से 61 रन की तूफानी पारी तथा बीच के ओवरों में मिस्ट्री स्पिन वरुण चक्रवर्ती के सात रन दे चटकाए तीन विकेट की बदौलत भारत बृहस्पतिवार रात नामीबिया को यहां 93 रन से हरा कर लगातार दूसरी जीत के साथ आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप में ग्रुप ए में शीर्ष पर पहुंच गया।

सलामी बल्लेबाज इशान किशन (61) की तिलक वर्मा (25 रन, 21 गेंद, तीन चौके) के साथ दूसरे विकेट की 79 और मैन ऑफ द‘ मैच हार्दिक पांडया ((52 ) की शिवम दुबे (23 रन, 16 गेंद, एक छक्का, एक चौका) के साथ पांचवें विकेट की 81 रन की तूफानी भागीदारियों  की बदौलत भारत ने फिरोजशाह कोटला के अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर  निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट 209 रन बनाए। भारत ने अपने आखिरी पांच विकेट पांच रन जोड़ कर खोए। नामीबिया के कप्तान ऑफ  स्पिनर मराइस इरासमस (4/21)ने अंपायर के सामने विकेट से कई कदम पहले से गेंदबाजी कर ईशान किशन, तिलक वर्मा,हार्दिक पांडया और उपकप्तान अक्षर पटेल को बड़े स्ट्रोक के लिए ललचा कर बाउंड्री कर कैच करा कर भारत की 250 रन तक पहुंचने की उम्मीद पानी फेर दिया। वहीं भारत की पहले मैच में जीत के हीरो कप्तान सूर्य कुमार यादव (12 रन, 13 गेंद,एक छक्का) को नामीबिया के बाएं हाथ के स्पिनर बरनार्ड शुल्ज ने हवा में मात देकर बोल्ड किया।

जवाब में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (3/7) और उपकप्तान बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (2/20) के बीच के ओवर में स्पिन जाल बुन बांटे पांच विकेट  व तेज गेंदबाज हार्दिक पांडया (2/21)की घातक गेंदबाजी कर लॉरेन स्टीनकैंप (29 रन, 20 गेंद,एक छक्का, तीन चौके) की अपन सलामी जोड़ीदार जॉन फ्राइलिंक (22 रन, 15 गेंद, एक छक्का, तीन चौके)  के साथ पहले विकेट की 33 तथा लॉफ्टी एटन (13 रन, 13 गेंद, एक चौका) के साथ दूसरी विकेट की 34 रन की भागीदारी के बावजूद नामीबिया को 18.2ओवर में मात्र 116 रन पर समेट का भारत को शानदार जीत दिलाई। भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तेज आगाज करने वाले सलामी बल्लेबाज जॉन फ्राइलिंक (22 रन, 15 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) को नकल गंद को पुल करने पर मजबूर कर शिवम दुबे के हाथों मिडविकेट पर कैच करा पैवेलियन लौटाया और नामीबिया ने पहला विकेट पारी के चौथे ओवर में 33 रन खोया। सलामी बल्लेबाज लॉरेन स्टीनकैंप (29 रन, 20 गेंद,एक छक्का, तीन चौके) पारी के आठवें और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के पहले ओवर की पहली गुगली को पढ़ नहीं पाए और बोल्ड हो गए नामीबिया ने दूसरा विकेट 67 रन पर खो दिया। वरुण चक्रवर्ती ने पारी के दसवें और अपने दूसरे ओवर की दूसरी कोण बलाती गेंद पर बड़ा स्ट्रोक लगाने गए लॉफ्टी एटन (13 रन, 13 गेंद, एक चौका) को अक्षर पटेल के हाथों लॉन्ग ऑन पर लपकवा नामीबिया का स्कोर तीन विकेट पर 86 और चौथी गुगली पर जॉनाथन  श्मिट को इसी स्कोर पर बोल्ड कर अपने एक ओवर में दो विकेट चटका कर नामीबिया का स्कोर चार विकेट पर 86 कर दिया। शुरू के दो ओवर में वरुण का गेंदबाजी विश्लेषण था 2-0-7-3 । कप्तान मराइस इरासमस ने अक्षर पटेल के पहले ओवर में दो छक्कों सहित 13 रन बनाए थे ।

इरासमस (18 रन,11 गेंद  2 छक्के) ने पारी के 11 वें और भारत के उपकप्तान बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल के दूसरे ओवर की पहली गेंद को स्वीप करने की कोशिश में लॉन्गऑन पर तिलक वर्मा को कैच थमा दिया और पारी के ठीक अधबीच नामीबिया ने पांचवां विकेट 88 रन पर खो दिया। अक्षर पटेल के तीसरे  व पारी के 13 वें ओवर की तीसरी गेंद को मलान क्रूगर ने स्वीप करने की कोशिश लेकिन जसप्रीत बुमराह ने दौड़ कर शॉर्ट फाइन लेग पर उनका बेहतरीन कैच लपक कर नामीबिया का स्कोर छह विकेट पर 94 रन कर दिया।  भारत के स्पिनरों वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के गेद संभालते ही  27 रन जोड़ कर पांच विकेट गंवा मैच पर नामीबिया तेज आगाज के बाद राह भटक गई। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पारी के 17 व अपने चौथे व आखिरी ओवर में रूबेन ट्रम्पेलन (6 रन, 16गेद) को यॉर्कर पर बोल्ड कर नामीबिया का  स्कोर सात विकेट पर पर 117 कर दिया।

अगले तथा हार्दिक पांडया ने अपने चौथे व आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर बर्नार्ड शुल्ज ( 4 रन, 4 गेंद, एक चौका) को अक्षर पटेल के हाथों कैच करा नामीबिया का स्कोर आठ विकेट पर 116 और इसी स्कोर पर मैक्स हीनगो (0 रन, एक गेंद) को एलबीडब्ल्यू उट कर दिया। जेन ग्रीन  (11 रन, 19 गेंद) के मैच के अंतिम पूर्व  व शिवम दुबे के तीसरे ओवर की पहली गेंद को उड़ाने की कोशिश में आउट होने से नामीबिया की पारी समाप्त हो गई।

इससे पहले बाएं हाथ के इशान किशन व दाएं हाथ के संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने आतिशी अंदाज में भारत की पारी का आगाज किया।  संजू सैमसन ने नामीबिया के बाएं हाथ के रुबेन ट्रम्पलेन के पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सीधा लॉन्ग ऑन के उपर से छक्का जड़ अपनी पारी का आगाज किया। संजू सैमसन (22 रन, 8 गेंद, तीन छक्के, एक चौका) तेज आगाज कर तेज गेंदबाज बेन शिकॉन्गो के पहले ओवर में लगातार दो छक्के और एक चौका जड़ मे 17 रन बनाने के बाद उनकी आखिरी कोण बनाते गेंद को उड़ाने के बाद  बाउंड्री के  करीब स्टीनकैंप को कैच थमा कर आउट हो गए और भारत ने अपना पहला  विकेट दूसरे ओवर में 25 रन पर खो दिया। संजू ने अस्वस्थ अभिषेक के बाहर होने पर एकादश में मिले मौके को फिर गंवा दिया।  इशान किशन ने ट्रम्पेलमैन के दूसरे ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा लेकिन उनकी आखिरी भीतर आती गेंद को उड़ाने से चूके अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया लेकिन तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला  पलट दिया तब भारत का स्कोर 35 था और वह बच गए। भारत ने 4.3 ओवर मे एक विकेट पर अपने 50 रन पूरे किए। ट्रम्पेलमैन के दूसरे ओवर में बाएं हाथ के तिलक वर्मा ने दो और इशान किशन ने एक चौका जड़ा और इसमें 13 रन बने। इशान किशन ने पारी के छठे और शिमट के दूसरे ओवर में लगातार चार छक्कों और एक चौकों की मदद से 28 रन बनाने के साथ 20 गेंद खेल चार छक्कों और पांच चौकों की मदद से अपना मौजूदा संस्करण का अपना पहला अर्द्धशतक पूरा किया और भारत ने पहले पॉवरप्ले में एक विकेट पर 86 रन बनाए और यह टी 20 विश्व कप में पहले पॉवरप्ले का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने 6. 5 ओवर में एक विकेट पर अपने 100 रन पूरे किए। इशान ( 61 रन, 24 गेंद, पांच छक्के, छह चौके ) पारी के आठवें और ऑफ स्पिनर कप्तान मराइस इरासमस के पहले ओवर की पहली कोण बनाती गेंद को उड़ाने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर बेन शिकांगो को कैच थमा कर पैवेलियन लौटे और भारत ने दूसरा विकेट 7.1 ओवर में 104 रन पर खोया । इरासमस ने अपने पहले ओवर में एक रन देकर इशान किशन का बेशकीमती विकेट लिया। भारत ने शुरू के दस ओवर में दो विकेट पर 120 रन बनाए। तब तिलक वर्मा 16 गेंद में तीन चौकों की मदद से 23 कप्तान सूर्य कुमार 12 गेंद एक छक्के की मदद से 12 रन बना कर क्रीज पर थे।  सूर्य कुमार यादव (12 रन, 13 गेंद, एक छक्का) बाएं हाथ के स्पिनर बरनार्ड शुल्ज ने अपने दूसरे ओवर की पहली स्पिन होती गेंद को खेलने से चूके और विकेटकीपर जेन ग्रीन ने उनकी गिल्लियां उड़ा दी।  बाएं हाथ के तिलक वर्मा (25 रन, 21 गेंद, तीन चौके) ने नामीबिया के कप्तान ऑफ स्पिनर  इरासमस की गेंद को उड़ाने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर   श्मिट को  लॉन्ग ऑन पर कैच थमा दिया और भारत ने 12 वें ओवर में चौथा विकेट 124 पर खोया।  भारत ने चार ओवर में 20 रन के भीतर पहले इशान ,सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा के रूप में तीन विकेट खोए। हार्दिक पांडया ने नामीबिया के कप्तान ऑफ  स्पिनर के तीसरे और पारी के 19 वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ कर 27  गेंद खेल चार छक्कों और चार चौकों की मदद से अपना अर्द्बशतक पूरा किया लेकिन उनकी अगली ही गेंद को उड़ाने की कोशिश में डीप बैकवर्ड स्कवॉयर लेग पर बदलू फील्डर लूशिर को कैच थमा बैठे और भारत ने पांचवां विकेट 205 रन और इसी स्कोर पर शिवम दुबे (23) रनआउट हो गए और स्कोर में एक रन ही जुड़ा था कि अक्षर पटेल इरासमस की स्लिंजर पर बोल्ड हो गए और इस ओवर में सात रन बने और तीन विकेट गंवाने से भारत का स्कोर सात विकेट पर 206रन हो गया और इसी स्कोर पर श्मिट  और पारी के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद को उड़ाने की कोशिश में रिंकू सिंह (1 रन, 6 गेंद) ने लॉन्गऑन पर  श्मिट को कैच दे बैठे और पारी की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह (2 रन, 2 गेंद) नौवें बल्लेबाज के रूप में रनआउट हो गए।

YuvaSahakar Desk