गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने आज सुबह 10 बजे गुजरात HSC (कक्षा 12) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड में दिया गया सीट नंबर दर्ज करना होगा।
इस वर्ष गुजरात बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में कुल लगभग 15,27,724 छात्रों ने भाग लिया, जो राज्य भर के 1,701 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।
रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा व्हाट्सएप के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना सीट नंबर 6357300971 पर भेजना होगा, जिसके बाद उन्हें उनका रिजल्ट व्हाट्सएप पर मिल जाएगा।
छात्र रिजल्ट ऐसे करें चेक
सबसे पहले gseb.org वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद छात्र “Gujarat HSC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। छात्र अपना सीट नंबर दर्ज करें। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।


