Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

पेपर लीक के आरोपियों को जल्द सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

Those Playing With Students’ Future Will Not Be Spared: PM Mod


Published: 12:59pm, 23 Jul 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक के सभी मामलों में शामिल दोषियों को जल्द से जल्द कड़ा दंड दिलाने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठा रही है। मामलों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों और अधिकारियों को इस दिशा में जरूरी कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों के हितों और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता से समझौता नहीं किया जाएगा। युवाओं की मेहनत और सपनों के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री की यह घोषणा ऐसे समय सामने आई है, जब पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों और युवाओं में नाराजगी देखी जा रही है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रदर्शन भी जारी है। सरकार के इस निर्णय से प्रभावित अभ्यर्थियों को समयबद्ध न्याय मिलने और परीक्षा व्यवस्था में विश्वास मजबूत होने की उम्मीद है।

पीएम मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा है- युवाओं का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता भी है और संकल्प भी। प्रधानमंत्री जी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन से पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई और कठोर कार्रवाई का निर्णय इसी का प्रतिबिंब है। पेपर लीक के कारण युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध प्रधानमंत्री श्री @narendramodi  जी का यह महत्वपूर्ण कदम मील का पत्थर साबित होगा।

Jitendra