Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

GATE 2027 : गेट परीक्षा के लिए DigiLocker अकाउंट अनिवार्य

GATE 2027 परीक्षा का आयोजन 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को किया जाएगा

Published: 15:18pm, 04 Aug 2026

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया है। संस्थान के अनुसार GATE 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपना DigiLocker अकाउंट बनाना या अपडेट करना होगा, क्योंकि इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया के लिए DigiLocker अकाउंट को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है।

GOAPS पोर्टल के जरिए होगा रजिस्ट्रेशन

इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया  गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) के माध्यम से पूरी की जाएगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपना DigiLocker अकाउंट GOAPS पोर्टल से जोड़ना होगा। अनुमति मिलने के बाद पोर्टल उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, प्रोफाइल फोटो, सत्यापित पहचान पत्र संख्या, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और आवासीय पता जैसी जानकारी स्वतः प्राप्त कर लेगा। इससे आवेदन प्रक्रिया अधिक तेज, आसान और सटीक होगी।

आवेदन की अंतिम तिथि

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार बिना विलंब शुल्क के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 है। वहीं विलंब शुल्क के साथ उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

परीक्षा और रिजल्ट की तारीख

GATE 2027 परीक्षा का आयोजन 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को किया जाएगा। परीक्षा का परिणाम 19 मार्च 2027 को घोषित किए जाने की संभावना है।

DigiLocker ऐसे करें लिंक

उम्मीदवार सबसे पहले GATE 2027 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और GOAPS पोर्टल खोलें। इसके बाद DigiLocker विंडो दिखाई देने पर Go to DigiLocker विकल्प पर क्लिक करें। अब अपने DigiLocker अकाउंट में लॉगिन करें और अपनी सत्यापित व्यक्तिगत जानकारी GATE पोर्टल के साथ साझा करने की अनुमति दें। अनुमति मिलने के बाद सिस्टम आपके नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पता, प्रोफाइल फोटो और सत्यापित पहचान दस्तावेज संख्या जैसी जानकारी स्वतः प्राप्त कर लेगा।

यदि DigiLocker की विंडो दिखाई नहीं देती है, तो उम्मीदवार होमपेज पर नीचे जाकर GOAPS लिंक के माध्यम से इसे खोल सकते हैं। सभी विवरण सफलतापूर्वक प्राप्त होने के बाद उम्मीदवार GATE 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk