Trending News

2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा: 1 जून से बढ़े दाम

इसके साथ ही नए 5 किलो वाले गैस सिलेंडर कनेक्शन की कीमत में भी 11 रुपये की वृद्धि की गई है।

Published: 11:47am, 01 Jun 2026

1 जून की सुबह आम लोगों के लिए महंगाई का एक और झटका लेकर आई है। 1 जून यानि आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली एनसीआर में कमर्शियल सिलेंडर अब 42 रुपये महंगा होकर 3113.50 रुपये का हो गया है। वहीं कोलकाता में इससे भी ज्यादा 53.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में भी रेट में 43.50 रुपये बढ़कर 3,067.50 रुपये हो गया है.

छोटा सिलेंडर भी हुआ मंहगा

इस बार गैस कंपनियों ने केवल बड़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम ही नहीं बढ़ाए, बल्कि छोटे उपभोक्ताओं को भी निशाना बनाया है। 5 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की रिफिलिंग अब 26 रुपये महंगी हो गई है। इसके साथ ही नए 5 किलो वाले सिलेंडर कनेक्शन की कीमत में भी 11 रुपये की वृद्धि की गई है।

होटल और रेस्टोरेंट पर बढ़ेगा दबाव

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, कैफे और छोटे कारोबारों में किया जाता है। ऐसे में गैस की कीमतें बढ़ने का सीधा असर खाने-पीने की चीजों पर पड़ सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बाहर खाना खाना लोगों की जेब पर और भारी पड़ सकता है।

घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत

हालांकि इस बीच आम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर भी है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत अभी भी 913 रुपए बनी हुई है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post