Trending News

NTA ने UGC NET विवाद पर 50 से अधिक कर्मचारी हटाए, 3 हफ्ते बाद री-एग्जाम भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगा शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा पुडुचेरी में 18 से 30 अगस्त तक ‘हेरिटेज ऑफ एजुकेशन’ थीम पर हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को अब वार्षिक कैलेंडर के तहत किया जाएगा समयबद्ध, योगी सरकार का फैसला NTA ने UGC NET विवाद पर 50 से अधिक कर्मचारी हटाए, 3 हफ्ते बाद री-एग्जाम भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगा शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा पुडुचेरी में 18 से 30 अगस्त तक ‘हेरिटेज ऑफ एजुकेशन’ थीम पर हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को अब वार्षिक कैलेंडर के तहत किया जाएगा समयबद्ध, योगी सरकार का फैसला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 30 लाख किसानों को ₹3,200 करोड़ की पहली किस्त जारी

यह योजना 2016 में शुरू की गई थी और इसका उद्देश्य ओलावृष्टि, सूखा, बाढ़, चक्रवात, असामयिक बारिश, रोग और कीटों के प्रकोप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान की भरपाई करना है। जनवरी 2025 में केंद्र सरकार ने इस योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दी, जिसके लिए ₹69,515.71 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है

Published: 11:44am, 11 Aug 2025

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 30 लाख किसान लाभार्थियों के खातों में ₹3,200 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगें। इस वितरण में मध्य प्रदेश के किसानों को ₹1,158 करोड़, राजस्थान के 7 लाख किसानों को ₹1,121 करोड़, छत्तीसगढ़ के किसानों को ₹150 करोड़ और अन्य राज्यों के किसानों को कुल ₹773 करोड़ दिए जाएगें।

लाभार्थियों को यह राशि विभिन्न राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से दी जाएगी। राजस्थान के झुंझुनू में एक कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान के मुख्यमंत्री भंवर लाल शर्मा और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

मंत्री चौहान ने कहा कि खरीफ 2025 सीजन से यह योजना और सख्त नियमों के साथ लागू होगी। बीमा कंपनियों को तय समयसीमा में भुगतान करना होगा, अन्यथा उन्हें 12% ब्याज किसानों को देना पड़ेगा। यह ब्याज सीधे किसानों के खाते में जाएगा।

उन्होंने कहा, “प्राकृतिक आपदाओं में फसलें ही नहीं बल्कि किसानों की जिंदगी भी प्रभावित होती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सभी प्रभावित किसानों के लिए एक वरदान है।”

यह योजना 2016 में शुरू की गई थी और इसका उद्देश्य ओलावृष्टि, सूखा, बाढ़, चक्रवात, असामयिक बारिश, रोग और कीटों के प्रकोप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान की भरपाई करना है। जनवरी 2025 में केंद्र सरकार ने इस योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दी, जिसके लिए ₹69,515.71 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।

योजना में किसानों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। 2023-24 में बिना ऋण लेने वाले किसानों की कवरेज बढ़कर 55% हो गई है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है।

Diksha