Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

किसान ले रहे ज्यादा कर्ज, चुका भी रहे, एग्री लोन का एनपीए घटा

वित्त वर्ष 2019-20 से वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कृषि ऋण में 15.2 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि देखी गई है। जबकि कृषि ऋण के एनपीए (गैर निष्पादित संपत्ति) में 2-4 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Published: 07:00am, 31 Dec 2024

किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के चलते किसान अब ज्यादा कर्ज ले पा रहे हैं। साथ ही, कर्ज चुकाने में भी वे अब कोताही नहीं बरतते। खासकर कोरोना महामारी के बाद किसानों द्वारा बैंकों से लिए जाने वाले कर्ज में साल दर साल वृद्धि हो रही है। वित्त वर्ष 2019-20 से वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कृषि ऋण में 15.2 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि देखी गई है। जबकि कृषि ऋण के एनपीए (गैर निष्पादित संपत्ति) में 2-4 प्रतिशत की गिरावट आई है। वित्त मंत्रालय द्वारा पिछले दिनों संसद में दी गई जानकारी में यह बात सामने आई है।

संसद के शीतकालीन सत्र में एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्रालय ने लोकसभा को बताया कि कोरोना महामारी के बाद देश में कृषि ऋण में 15.2% की वार्षिक दर से वृद्धि हुई है। जबकि कॉरपोरेट ऋण में उतार-चढाव देखने को मिलता रहा है। मार्च 2020 से मार्च 2024 के मध्य बैंकों से कर्ज लेने वाले किसानों की संख्या में 381 लाख की वृद्धि हुई है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि कोविड के कारण लाखों शहरी मजदूरों का अपने गांव में वापसी हुई। इस कारण कृषि गतिविधियों में पहले ज्यादा से वृद्धि हुई। कृषि गतिविधियों के बढ़ने में बैंक कर्ज का अहम योगदान है।

वित्त मंत्रालय द्वारा दिए गए आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं। वित्त वर्ष 2019-20 में देश के 14.94 करोड़ किसानों ने कुल 20,58,730 करोड़ रुपये के कर्ज लिए जो वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 33,52,646 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। इस वित्त वर्ष तक कृषि कर्ज लेने वाले किसानों की संख्या भी बढ़कर 18.75 करोड़ पर पहुंच गई। वित्त वर्ष 2020-21 में जहां 15.32 करोड़ किसानों ने 22,77,428 करोड़ रुपये कर्ज लिए, वहीं 2021-22 में 16.12 करोड़ किसानों द्वारा 25,13,499 करोड़ रुपये कर्ज लिए गए। 2022-23 में 17.41 करोड़ किसानों ने 28,88,173 करोड़ रुपये के कृषि कर्ज लिए। इसी तरह, वित्त वर्ष 2019-20 में जहां वाणिज्यिक बैंकों का एग्री लोन एनपीए 10.10 प्रतिशत था जो वित्त वर्ष 2023-24 में घटकर 6.2 प्रतिशत रह गया। वहीं कोऑपरेटिव बैंक का एनपीए 7.99 प्रतिशत से घटकर 5.32 प्रतिशत और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का एनपीए 8.72 प्रतिशत से कम होकर 6.65 प्रतिशत पर आ गया।

वित्त मंत्रालय का कहना है कि किसानों की ऋण चुकाने की क्षमता में सुधार से कृषि ऋण के एनपीए में कमी आई है। इनमें वाणिज्यिक, सहकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों से लिए गए ऋण शामिल हैं। किसानों के हित में शुरू की गई योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान और प्रधानमंत्री फसल बीमा जैसी योजनाओं ने उत्पादन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई हैं। इन योजनाओं से किसानों को वित्तीय सहायता, फसल बीमा और आय सहायता प्राप्त हुई है।

YuvaSahakar Team

Recent Post