Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ. मांगी लाल जाट बने डेअर सचिव और आईसीएआर महानिदेशक, संभाला पद

डॉ. मांगी लाल जाट सुप्रसिद्ध सिस्टम एग्रोनोमिस्ट हैं, जिनके पास टिकाऊ खेती, जलवायु स्मार्ट खेती जैसी प्रणाली को बढ़ावा देने का 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने हिमांशु पाठक का स्थान लिया है जिन्हें 6 मार्च को आईसीआरआईएसएटी का महानिदेशक बनाया गया था।

Published: 13:03pm, 21 Apr 2025

प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कृषि वैज्ञानिक और इक्रीसेट के डिप्टी डायरेक्टर जनरल एवं इसी संस्थान के ग्लोबल रिसर्च प्रोग्राम में डायरेक्टर रहे डॉ. मांगी लाल जाट को केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड एजुकेशन (डेअर) का नया सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने सोमवार को पदभार संभाल लिया। उन्होंने हिंमाशु पाठक का स्थान लिया है जिनका कार्यकाल पिछले महीने ही समाप्त हो गया था। पाठक को इक्रीसेट का महानिदेशक बनाया गया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 17 अप्रैल को डॉ. मांगी लाल जाट की नियुक्ति को मंजूरी दी। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। उनका चयन देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों की एक समिति ने किया है, जिसमें आईसीएआर के दो पूर्व महानिदेशक, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु के डायरेक्टर और अन्य एक्सपर्ट शामिल थे। नियुक्ति समिति ने 7 मार्च को उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया था, जिसमें पांच वैज्ञानिकों को शॉर्टलिस्ट किया गया। समिति की सिफारिशों के बाद डॉ. मांगी लाल जाट की नियुक्ति को मंजूरी दी और इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी।

4 मई, 1971 को राजस्थान के पचकोदिया में जन्मे मांगी लाल जाट ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली से वर्षा आधारित बाजरा में मृदा नमी संरक्षण में विशेषज्ञता के साथ कृषि विज्ञान में पीएचडी की है। उनके शोध ने एशिया और अफ्रीका में छोटे किसानों के लिए सतत गहनता की रणनीतियों को नया आकार दिया जिससे खाद्य प्रणाली के जलवायु अनुकूल उत्पादन में वैश्विक प्रयासों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। डॉ. मांगी लाल जाने-माने  एग्रोनॉमिस्ट हैं। उन्हें सिस्टम साइंस में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके शोध व नेतृत्व को मिली पहचान को नियुक्ति की मुख्य वजह माना जा रहा है। उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं, जिनमें आईसीएआर का प्रतिष्ठित रफी अहमद किदवई पुरस्कार भी शामिल है।

उनके शोध क्षेत्रों में संरक्षण कृषि, पुनर्योजी कृषि, खेती प्रणाली, सटीक खेती और जलवायु-स्मार्ट कृषि शामिल हैं। देश के प्रमुख कृषि अनुसंधान संस्थान ICAR के प्रमुख के रूप में जाट की नियुक्ति टिकाऊ खेती के तरीकों के महत्व को रेखांकित करती है। उनकी नियुक्ति से आईसीएआर के व्यापक कृषि पारिस्थितिकी तंत्र के भीतर नवाचार , साधरणीयता एवं किसान केंद्रित अनुसंधान को गति मिलने की उम्मीद है।

डॉ. जाट की कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में प्रमुख के रूप में भूमिका रही हैं, जिनमें संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) और इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ प्रिसिजन एग्रीकल्चर (आईएसपीए) शामिल हैं। डॉ. जाट जलवायु परिवर्तन, मृदा क्षरण और खाद्य प्रणाली में परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए आईसीएआर के मार्गदर्शन हेतु अग्रसर हैं। उनका दृष्टिकोण सतत विकास, सटीक खेती एवं अपनी विशाल आबादी के लिए पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

YuvaSahakar Team

Recent Post