Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

ई-नाम पोर्टल का हुआ विस्तार, अब 7 नए उत्पादों को और जोड़ा जाएगा

अब ई-नाम प्लेटफॉर्म पर कुल 238 कृषि उत्पादों की डिजिटल ट्रेडिंग की जा सकेगी

Published: 17:57pm, 10 Jul 2025

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को बेहतर दाम और बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ई-नाम (eNAM) प्लेटफॉर्म का विस्तार करने की स्वीकृति दी है। इस विस्तार के तहत सात नए कृषि उत्पाद और उनके व्यापार योग्य मापदंड शामिल किए गए हैं।

अब ई-नाम प्लेटफॉर्म पर कुल 238 कृषि उत्पादों की डिजिटल ट्रेडिंग की जा सकेगी। नए शामिल किए गए सात उत्पादों में गन्ना, मर्चा चावल, कतरनी चावल, जर्दालू आम, शाही लीची, मगही पान और बनारसी पान शामिल हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य किसानों और व्यापारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक अवसर देना और कृषि व्यापार का दायरा बढ़ाना है। विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय (DMI) ने इन सात नए उत्पादों के लिए व्यापार योग्य मापदंड तैयार किए हैं। ये मापदंड राज्य एजेंसियों, व्यापारियों, विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों से परामर्श के बाद तय किए गए हैं।

ई-नाम पोर्टल (enam.gov.in) पर ये नए मापदंड उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिससे डिजिटल कृषि व्यापार को और अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही, चार मौजूदा उत्पादों — सिंघाड़ा, सिंघाड़े का आटा, बेबी कॉर्न और ड्रैगन फ्रूट — के मापदंडों में भी संशोधन किया गया है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post