Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

डीपीआईआईटी ने जेकेईडीआई से किया MOU, जम्मू-कश्मीर में मजबूत होगा स्टार्टअप इकोसिस्टम  

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) ने जम्मू-कश्मीर में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। इस MOU से स्टार्टअप्स को सहयोग, मार्गदर्शन और बुनियादी ढांचे के समर्थन को बढ़ावा मिलेगा।

Published: 15:06pm, 29 Jan 2025

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) ने जम्मू-कश्मीर में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। इस MOU से स्टार्टअप्स को सहयोग, मार्गदर्शन और बुनियादी ढांचे के समर्थन को बढ़ावा मिलेगा।

इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर “जम्मू-कश्मीर कनेक्ट” नामक विशेष स्टार्टअप केंद्रित कार्यक्रम के दौरान किया गया। यह कार्यक्रम जेकेईडीआई के बरिब्रहमना स्थित परिसर में आयोजित हुआ था। यह समझौता जम्मू-कश्मीर के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नया आयाम देने और युवा उद्यमियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही स्टार्टअप इंडिया की पहल को जम्मू-कश्मीर में प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस समझौते से स्टार्टअप्स को ब्रांडिंग, बाजार संपर्क, वित्त पोषण नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय विस्तार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही यह समझौता भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को भी मजबूत करेगा।

जेकेईडीआई के निदेशक राजिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि मार्च 2024 में शुरू की गई जेके स्टार्टअप नीति के तहत डीपीआईआईटी पोर्टल पर 250 से अधिक नए स्टार्टअप पंजीकृत हुए हैं। राज्य में अब स्टार्टअप की कुल संख्या बढ़कर 988 हो गई है। इसके अलावा, संस्थान ने जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों में 601 उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

YuvaSahakar Team

Recent Post