Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

घरेलू रसोई गैस फिर महंगी, सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी

इसके अलावा पांच किलोग्राम वाले नीले सिलेंडर की कीमत में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है

Published: 11:07am, 08 Jun 2026

महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरों के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 995 रुपये हो गई है। इससे पहले यह सिलेंडर 966 रुपये में मिल रहा था। यानी उपभोक्ताओं पर सीधे 29 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

इसके अलावा पांच किलोग्राम वाले नीले सिलेंडर की कीमत में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब यह सिलेंडर 862 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3279.50 रुपये पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण एलपीजी दरों में यह इजाफा किया गया है। बीते तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं, जिससे आम परिवारों के मासिक बजट पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।

पहले से ही खाद्य पदार्थों, पेट्रोल-डीजल और अन्य जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए यह बढ़ोतरी चिंता का कारण बन गई है। खासकर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों को अब रसोई का खर्च संभालना और मुश्किल हो सकता है।

लगातार बढ़ती महंगाई के बीच घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों पर बढ़ता खर्च घरेलू बजट को बिगाड़ रहा है।

YuvaSahakar Desk