Trending News

 ईरान जंग से कच्चा तेल 2022 के बाद सबसे महंगा, ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँचा, सेंसेक्स 2,100 अंक गिरकर 76,800 पर पहुंचा         भारत बना T-20 विश्वकप 2026 का विजेता, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर जीता तीसरा खिताब, जसप्रीत बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच, संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज         वर्ष 2026-27 में 3.03 करोड़ टन गेहूं और 76 लाख टन धान की MSP पर होगी खरीद, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला         चंडीगढ़ में सजेगा एग्री-टेक महाकुंभ, सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 13 से 15 मार्च तक कृषि मैक एक्सपो का आयोजन, आधुनिक खेती की दिखेगी झलक, नई तकनीक और यंत्रों की मिलेगी जानकारी       

डेयरी कोऑपरेटिव से जुड़ेगा ओडिशा का हर गांव- अमित शाह

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि डेयरी समितियों के गठन के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसका प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

Published: 12:57pm, 09 Mar 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने ओडिशा (Odisha) के विकास को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक घोषणा की है। शुक्रवार को राज्य में ₹3,770 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए शाह ने कहा कि आने वाले समय में गुजरात (Gujarat) की तर्ज पर ओडिशा के प्रत्येक गांव को डेयरी सहकारी समितियों (Dairy Cooperatives) से जोड़ा जाएगा।

अमूल मॉडल से होगा ग्रामीण विकास

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार का सहकारिता मंत्रालय और ओडिशा सरकार मिलकर ‘अमूल’ की तर्ज पर एक सुदृढ़ ढांचा तैयार करेंगे। इस पहल के तहत राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और ओडिशा राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (OMFED) की सहभागिता से ग्रामीण जनजीवन को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ओडिशा में जल संसाधनों की प्रचुरता है, जो डेयरी और मत्स्य पालन के लिए अत्यंत अनुकूल है।

महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण समृद्धि

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि डेयरी समितियों के गठन के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसका प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि जब महिलाएं सहकारी आंदोलन से जुड़ेंगी, तो न केवल उनकी व्यक्तिगत आय बढ़ेगी, बल्कि पूरे राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मत्स्य पालन और सी-फूड निर्यात पर ध्यान

डेयरी के साथ-साथ, सरकार मत्स्य पालन क्षेत्र को भी सहकारी ताकत देने की योजना पर काम कर रही है। अमित शाह ने कहा कि ओडिशा के तटीय संसाधनों का लाभ उठाकर मत्स्य पालन में वृद्धि की जाएगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सी-फूड निर्यात की व्यापक संभावनाएं खुलेंगी।

इसके साथ ही अमित शाह ने पारादीप में IFFCO के सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र-III का लोकार्पण किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि पारादीप में IFFCO का सल्फ्यूरिक एसिड का विशाल कारखाना लोकार्पित हुआ है, जिसके माध्यम से इफ्को अब सल्फ्यूरिक एसिड के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इफ्को और कृभको मिलकर पूरे देश को सल्फ्यूरिक एसिड के मामले में आत्मनिर्भर बनाएंगे।

IFFCO के मैनेजिंग डायरेक्टर केजे पटेल ने गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि आपने इफको की भूमिका की सराहना करते हुए आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माण में हमारे योगदान को सम्मानपूर्वक रेखांकित किया, वह पूरे इफको परिवार के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। आपके प्रोत्साहन के यह शब्द हम सभी को सहकार से समृद्धि द्वारा राष्ट्र निर्माण की दिशा में और अधिक समर्पण, निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

अमित शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि सहकारिता आधारित विकास मॉडल के माध्यम से ओडिशा के ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि और आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी तथा राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्थायी मजबूती प्राप्त होगी।

YuvaSahakar Desk