Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, NTA ने जारी किए स्कोरकार्ड

इस वर्ष CUET UG में 244 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया, जबकि 2025 में यह संख्या 241 थी

Published: 15:37pm, 23 Jun 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 23 जून 2026 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2026) का परिणाम और स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 11 से 31 मई 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में हुआ था, जबकि कुछ पेपर 6 और 7 जून को आयोजित किए गए थे। NTA ने परीक्षा समाप्त होने के मात्र 16 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर रिकॉर्ड बनाया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 14 दिन तेज है।

इस वर्ष CUET UG में 244 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया, जबकि 2025 में यह संख्या 241 थी। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई और कुल 37 विषय उपलब्ध थे, जिनमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन विषय तथा एक जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल था। उम्मीदवारों को अधिकतम पांच विषय चुनने की अनुमति दी गई थी। परीक्षा के दौरान 35 शिफ्टों में 332 अलग-अलग प्रश्नपत्रों और 18,160 यूनिक प्रश्नों का उपयोग किया गया।

परिणाम में कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एक उम्मीदवार ने चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया, जबकि 22 छात्रों ने तीन विषयों, 180 छात्रों ने दो विषयों और 3,214 छात्रों ने एक विषय में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया। पांच विषयों में सबसे अधिक कुल स्कोर 1232.19 दर्ज किया गया। अकाउंटेंसी, हिस्ट्री, साइकोलॉजी और ओड़िया जैसे विषयों में कई अभ्यर्थियों ने लगभग परफेक्ट अंक हासिल किए।

इस वर्ष CUET UG के लिए 15.68 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 11.64 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। पंजीकरण संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई, जबकि महिला उम्मीदवारों की संख्या में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। परीक्षा देश-विदेश के कुल 321 शहरों में आयोजित की गई, जिनमें 13 अंतरराष्ट्रीय शहर भी शामिल थे।

YuvaSahakar Desk