Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

CSIR-UGC NET जून 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है

Published: 12:35pm, 09 Jul 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉग इन कर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ पीएचडी प्रवेश तथा पीएचडी में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।

एनटीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक लाइफ साइंसेज की परीक्षा होगी। इसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक मैथेमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, 18 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक केमिकल साइंसेज तथा अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज की परीक्षा होगी।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इस स्लिप के जरिए केवल परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा, इसकी जानकारी दी गई है, ताकि उम्मीदवार समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें।

एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले अलग से जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे समय पर डाउनलोड कर लें।

YuvaSahakar Desk