Trending News

अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों की बंपर भर्ती, 2292 पदों के लिए अक्टूबर में होगी परीक्षा

सहायक शिक्षक के अलावा व्याख्याता (Lecturer) और शिक्षक (Teacher) के पदों पर भर्ती के लिए भी अलग से विज्ञापन बहुत जल्द जारी किए जाएंगे।

Published: 14:52pm, 17 Apr 2026

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी शिक्षक बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रथम चरण में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा जारी इस आदेश ने राज्य के बीएड और डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों में उत्साह की लहर दौड़ दी है।

पदों का संवर्गवार विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत रिक्तियों को दो मुख्य संवर्गों में विभाजित किया गया है:

  1. ई-संवर्ग (Education Cadre): 795 पद (मैदानी क्षेत्रों की शालाओं के लिए)

  2. टी-संवर्ग (Tribal Cadre): 1497 पद (आदिवासी क्षेत्रों की शालाओं के लिए)

इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी और मेरिट के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।

परीक्षा की तिथि और आयोजन (CG Vyapam)

सहायक शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) को सौंपी गई है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी जल्द ही व्यापमं की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की तिथियों और परीक्षा के विस्तृत पाठ्यक्रम (Syllabus) की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

पात्रता और महत्वपूर्ण निर्देश

हालांकि विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द ही पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, लेकिन सामान्य रूप से आवेदक का 12वीं उत्तीर्ण होना और उसके पास प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा/डिग्री के साथ टीईटी (TET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य हो सकता है। आयु सीमा और शैक्षणिक अर्हता की सटीक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाईट eduportal.cg.nic.in और व्यापम की आधिकारिक वेबसाईट vyapamcg.cgstate.gov.in  पर निरंतर नजर रखने की सलाह दी गई है।

व्याख्याता और शिक्षक भर्ती भी जल्द

शिक्षा विभाग के उप संचालक एन. बंजारा ने स्पष्ट किया है कि सहायक शिक्षक के अलावा व्याख्याता (Lecturer) और शिक्षक (Teacher) के पदों पर भर्ती के लिए भी अलग से विज्ञापन बहुत जल्द जारी किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरना है।

YuvaSahakar Desk