Trending News

PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला

केंद्रीय उपभोक्ता मामले की सचिव निधि खरे और NAFED एमडी दीपक अग्रवाल का BISCOMAUN मुख्यालय दौरा

बैठक के दौरान खाद्य सुरक्षा, उपभोक्ता कल्याण, सहकारी विकास और दलहन उत्पादन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई

Published: 13:00pm, 15 Jan 2026

केंद्रीय उपभोक्ता मामले सचिव निधि खरे और नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (NAFED) के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल ने बुधवार को पटना स्थित बिस्कोमान (BISCOMAUN) मुख्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर उनका स्वागत बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह ने किया।

बैठक के दौरान खाद्य सुरक्षा, उपभोक्ता कल्याण, सहकारी विकास और दलहन उत्पादन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों और सहकारी नेताओं ने कृषि आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने, उत्पादन बढ़ाने और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ सहकारी नेता मौजूद रहे, जिनमें बिस्कोमान के उपाध्यक्ष महेश राय, बिहार राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष विनय शाही, बिहार राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे, बिस्कोमान निदेशक दिनेश सिंह, तथा पाटलिपुत्र सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रितेश कुमार सहित सहकारी क्षेत्र के अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सरकारी एजेंसियों और सहकारी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय से न केवल आपूर्ति श्रृंखला सुदृढ़ होगी, बल्कि कृषि उत्पादन में वृद्धि और उपभोक्ता हितों की प्रभावी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

Diksha