Trending News

 किश्तवाड़ से भारतीय सेना ने किया आतंक के नेटवर्क का खात्मा, मार गिराए 7 आतंकी, जैश का कमांडर सैफुल्लाह भी मारा गया, 326 दिन चला ऑपरेशन         भारत टैक्सी के ड्राइवरों से मिले गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, कहा- आपको ड्राइवर नहीं, मालिक बनना है, मात्र 500 रुपए में भारत टैक्सी से जुड़ सकते हैं, 3 साल बाद मुनाफे में भी मिलेगा हिस्सा         यूपी में 'स्मार्ट' होंगी कृषि सहकारी समितियां, UP सरकार 1500 M-PACS को कर रही हाईटेक, किसानों को गांव में ही मिलेंगी 24x7 बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं          NAFED की समीक्षा बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, MSP पर तुरंत और पारदर्शी खरीद के निर्देश, किसानों को बिचौलियों से बचाकर सीधे सरकारी खरीद सिस्टम से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता         जनवरी में बेरोजगारी दर बढ़कर 5 प्रतिशत पहुंची, दिसंबर 2025 में 4.8% थी बेरोजगारी दर, ग्रामीण बेरोजगारी दर 3.9% से बढ़कर 4.2% और शहरी क्षेत्रों 6.7% से बढ़कर 7% हुई, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने जारी किए आंकड़े       

BISCOMAUN ने ‘सेव द सॉयल’ अभियान की शुरुआत की

इस अवसर पर डॉ. मोहंती ने बिहार में “सेव द सॉयल” अभियान की भी शुरुआत की

Published: 10:59am, 23 Feb 2026

पूर्वी भारत के किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बिस्कोमान और एनसीसीएफ के अध्यक्ष विशाल सिंह ने नई दिल्ली में हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) के प्रबंध निदेशक डॉ. एस. पी. मोहंती के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में बिहार के लिए उर्वरक आवंटन और आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान HURL के प्रबंध निदेशक ने बिहार और झारखंड में संचालित बिस्कोमान के सभी केंद्रों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। वर्तमान में आठ जिलों में हो रही आपूर्ति के अतिरिक्त, उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से 10 और जिलों में HURL संयंत्रों से सीधे उर्वरक आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। इस निर्णय से किसानों को समय पर खाद उपलब्ध होने की उम्मीद है, जिससे खेती की तैयारियों को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर डॉ. मोहंती ने बिहार में “सेव द सॉयल” अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को कम करने और संतुलित खाद प्रयोग अपनाने की अपील की। इस पहल का उद्देश्य टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, मिट्टी की सेहत की रक्षा करना तथा दीर्घकालीन उत्पादकता और पर्यावरण संतुलन सुनिश्चित करना है।

Diksha