Trending News

देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, केंद्र सरकार ने अफवाहों को किया खारिज, LPG प्रोडक्शन 40% बढ़ा Rajasthan Board 12th Result 2026 Date LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट होने वाला है जारी मौसम: यूपी-MP और राजस्थान में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट, अरुणाचल, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में आंधी की आशंका सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी, पेट्रोल पर 13 रूपए से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए से घटाकर शून्य हुई एक्साइज ड्यूटी रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 94.15 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंची भारतीय करेंसी अयोध्या में आज मनाई जाएगी राम नवमी, रामलला का होगा सूर्य तिलक देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, केंद्र सरकार ने अफवाहों को किया खारिज, LPG प्रोडक्शन 40% बढ़ा Rajasthan Board 12th Result 2026 Date LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट होने वाला है जारी मौसम: यूपी-MP और राजस्थान में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट, अरुणाचल, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में आंधी की आशंका सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी, पेट्रोल पर 13 रूपए से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए से घटाकर शून्य हुई एक्साइज ड्यूटी रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 94.15 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंची भारतीय करेंसी अयोध्या में आज मनाई जाएगी राम नवमी, रामलला का होगा सूर्य तिलक

CWC के निदेशक निर्वाचित हुए बिपिनभाई पटेल

सहकारी क्षेत्र के अलावा बिपिनभाई पटेल गुजरात भाजपा सहकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं और अहमदाबाद स्थित के.एन. विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं

Published: 13:39pm, 10 Feb 2026

केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) ने कृभको के निदेशक और गुजरात के वरिष्ठ सहकारी नेता बिपिनभाई पटेल के निर्विरोध रूप से निदेशक निर्वाचित होने की घोषणा की है।

बिपिनभाई पटेल गुजरात के सहकारी क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे गुजरात स्टेट कोऑपरेटिव बैंक और अहमदाबाद जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (DCCB) सहित कई प्रमुख सहकारी संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।

वे गुजकोमासोल (GUJCOMASOL) के उपाध्यक्ष हैं और गुजरात हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास निगम तथा गुजरात राज्य सहकारी संघ के निदेशक भी हैं।

सहकारी क्षेत्र के अलावा बिपिनभाई पटेल गुजरात भाजपा सहकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं और अहमदाबाद स्थित के.एन. विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं।

सीडब्ल्यूसी के निदेशक के रूप में उनका कार्यकाल 6 फरवरी 2026 से 5 फरवरी 2029 तक, यानी तीन वर्षों का होगा।

बिपिनभाई पटेल गुजरात के अहमदाबाद जिले के दस्क्रोई तालुका स्थित गोटा गांव के निवासी हैं।

Diksha