Trending News

NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान

भारत टैक्सी बनी भरोसेमंद परिवहन विकल्प, लॉन्च के कुछ ही हफ्तों में 21.3 लाख यूजर्स जुड़े

5 फरवरी 2026 को शुरू हुई इस सेवा से अब तक 21.3 लाख से अधिक यूजर्स जुड़ चुके हैं

Published: 09:08am, 23 Mar 2026

भारत में परिवहन सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से उभरते प्लेटफॉर्म भारत टैक्सी ने लॉन्च के कुछ ही हफ्तों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 5 फरवरी 2026 को शुरू हुई इस सेवा से अब तक 21.3 लाख से अधिक यूजर्स जुड़ चुके हैं, जिससे यह एक भरोसेमंद और लोकप्रिय यात्रा विकल्प बनती जा रही है।

कम समय में मिली इस सफलता के पीछे प्लेटफॉर्म की सुरक्षित, सस्ती और सुविधाजनक सेवाएं प्रमुख कारण मानी जा रही हैं। बड़ी संख्या में यात्री अब अपनी रोजमर्रा की यात्रा के लिए इसे पहली पसंद के रूप में अपना रहे हैं।

भारत टैक्सी का विस्तार मोबाइल प्लेटफॉर्म पर तेजी से हो रहा है, जो परिवहन क्षेत्र में सहकारी मॉडल आधारित डिजिटल सेवाओं की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है।

सहकारी ढांचे पर आधारित यह पहल ड्राइवरों और यात्रियों को एक पारदर्शी और निष्पक्ष प्रणाली के माध्यम से जोड़ती है। साथ ही यह रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभा रही है, जहां ड्राइवरों को आजीविका के नए अवसर मिल रहे हैं। खासतौर पर महिलाओं की भागीदारी और उनकी सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

YuvaSahakar Desk