Trending News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित कई अन्य राज्यों के शहरों को सम्मानित किया गया भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी के चेयरमैन बने महायुति समर्थित राजेश पाटिल, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 16-13 वोटों से हराया अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, 6 महीने में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, नई दर आज से लागू NCDC ने देश की 56 सहकारी चीनी मिलों को 10,005 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी, इथेनॉल उत्पादन और आधुनिकीकरण से मिलों को मजबूत बनाने की पहल IBM ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित कई अन्य राज्यों के शहरों को सम्मानित किया गया भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी के चेयरमैन बने महायुति समर्थित राजेश पाटिल, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 16-13 वोटों से हराया अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, 6 महीने में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, नई दर आज से लागू NCDC ने देश की 56 सहकारी चीनी मिलों को 10,005 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी, इथेनॉल उत्पादन और आधुनिकीकरण से मिलों को मजबूत बनाने की पहल IBM ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया

Swiggy पर उपलब्ध होंगे भारत ऑर्गेनिक्स और अन्य सहकारी डेयरी उत्पाद, सहकारिता मंत्रालय और स्विगी के बीच MoU

सहकारिता मंत्रालय और स्विगी की साझेदारी से अब स्विगी इंस्टामार्ट पर मिलेंगे सहकारी संस्थाओं के जैविक और दुग्ध उत्पाद

Published: 15:41pm, 23 Jul 2025

25 अप्रैल 2025 को सहकारिता मंत्रालय और स्विगी लिमिटेड के बीच एक अहम समझौता हुआ है, जिसके तहत अब सहकारी संस्थाओं के उत्पाद स्विगी इंस्टामार्ट के ज़रिए लोगों तक पहुंचेंगे। इस पहल की शुरुआत बेंगलुरु, चंडीगढ़ और हैदराबाद से की जा रही है, जहां ‘भारत ऑर्गेनिक्स’ ब्रांड के जैविक और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस समझौते का मकसद है – ‘सहकार से समृद्धि’ के विज़न को आगे बढ़ाना। इसके तहत सहकारी उत्पादों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहचान दिलाने, उनकी पहुंच बढ़ाने और उन्हें मार्केटिंग, लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

अब स्विगी इंस्टामार्ट पर सहकारी संस्थाओं के लिए एक खास कैटेगरी बनाई जाएगी जिसमें जैविक उत्पाद, दूध व दुग्ध सामग्री, मिलेट्स और हस्तशिल्प जैसे उत्पाद मिलेंगे। इससे न सिर्फ इन उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा।

स्विगी, सहकारिता मंत्रालय के साथ मिलकर इन उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएगा और सहकारी संस्थाओं को अपने प्लेटफॉर्म पर आसानी से जोड़ेगा।

यह पहल भारत की सहकारी संस्थाओं को डिजिटल युग में एक नई पहचान दिलाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी। इससे न सिर्फ उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिलेंगे, बल्कि गांवों और छोटे किसानों को भी सीधा लाभ पहुंचेगा। यह भागीदारी सहकारिता को एक नई दिशा देने की ओर एक बड़ा कदम है।

YuvaSahakar Desk