Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

पेरिस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ रोडशो का सफल आयोजन, उभरते तकनीकी क्षेत्रों पर फोकस

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने पेरिस में 'भारत इनोवेट्स 2026' रोडशो का सफल आयोजन किया। इसका उद्देश्य 14-16 जून 2026 को नीस (फ्रांस) में होने वाले मुख्य शिखर सम्मेलन के लिए वैश्विक निवेशकों और फ्रांसीसी तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र को जोड़ना है। कार्यक्रम में डीप-टेक स्टार्टअप्स और अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर जैसे 13 उभरते क्षेत्रों पर विशेष बल दिया गया।

Published: 14:52pm, 06 May 2026

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय निवेश और सहयोग को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में “भारत इनोवेट्स 2026” के आधिकारिक रोडशो का भव्य आयोजन किया गया। यह रणनीतिक पहल आगामी 14 से 16 जून 2026 के मध्य फ्रांस के नीस (Nice) शहर में आयोजित होने वाले मुख्य वैश्विक कार्यक्रम की पूर्वपीठिका के रूप में देखी जा रही है।

वैश्विक साझेदारी का सुदृढ़ीकरण

इस रोडशो का प्राथमिक उद्देश्य भारत के डीप-टेक स्टार्टअप्स और उच्च शिक्षण संस्थानों के नवाचार तंत्र को दुनिया के बड़े निवेशकों, प्रमुख कॉर्पोरेट घरानों, अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और प्रतिष्ठित अनुसंधान केंद्रों के साथ एकीकृत करना है। कार्यक्रम में पेरिस स्थित भारतीय दूतावास, भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और 50 से अधिक प्रमुख हितधारकों ने सक्रिय भागीदारी की। इसके अतिरिक्त, फ्रांसीसी नवाचार के दिग्गज मंचों जैसे ‘लॉ फ्रेंच टेक’ और ‘वीवाटेक’ सहित ईएससीपी बिजनेस स्कूल और इकोल नारमले सुपरियूर जैसे अकादमिक संस्थानों की उपस्थिति ने इस आयोजन को वैश्विक गरिमा प्रदान की।

नवाचार और निवेश के अवसर

सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव के.एम.पी. शर्मा ने रेखांकित किया कि यह पहल भारत-फ्रांस की वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक प्रगाढ़ करने में सेतु का कार्य करेगी। वहीं, गोविंद जयसवाल ने एक विस्तृत प्रस्तुति के माध्यम से भारत के तीव्र गति से विकसित होते ‘इनोवेशन इकोसिस्टम’ और वहां उपलब्ध निवेश की असीम संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

13 प्रमुख तकनीकी क्षेत्रों पर फोकस

“भारत इनोवेट्स 2026” का लक्ष्य भविष्य की तकनीक को आकार देना है। रोडशो के दौरान स्पष्ट किया गया कि मुख्य कार्यक्रम का केंद्र बिंदु 13 उभरते तकनीकी क्षेत्र होंगे, जिनमें एडवांस्ड कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर्स, बायोटेक्नोलॉजी, स्पेस टेक्नोलॉजी, डिफेंस रिसर्च और इंडस्ट्री 4.0 शामिल हैं। निवेशकों और स्टार्टअप्स के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के लिए वन-टू-वन मैचमेकिंग और सेक्टर-आधारित चर्चाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। अंततः, एक संवाद सत्र के माध्यम से फ्रांसीसी उद्यमियों और भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने सहयोग के भावी अवसरों पर विस्तृत चर्चा की, जो नीस में होने वाले मुख्य आयोजन की सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।

YuvaSahakar Desk