Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

CTET सितंबर 2026 के लिए आवेदन शुरू, 6 सितंबर को होगी परीक्षा

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका 15 से 18 जून 2026 तक दिया जाएगा

Published: 15:25pm, 11 May 2026

शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET सितंबर 2026 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से यानि 11 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 6 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 6 जून ही निर्धारित की गई है।

CTET परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा। वहीं, एडमिट कार्ड 3 सितंबर 2026 को जारी होने की संभावना है। परीक्षा के बाद रिजल्ट अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका 15 से 18 जून 2026 तक दिया जाएगा।

CTET परीक्षा देशभर में आयोजित की जाती है और इसके लिए विभिन्न राज्यों के बड़े शहरों और जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं। उम्मीदवार आवेदन करते समय अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुन सकते हैं। परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी।

कैसे करें आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर “CTET Application Form 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जरूरी जानकारी भरकर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

YuvaSahakar Desk