Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

अमूल को मिली वैश्विक पहचान: ICA की पहली ‘वर्ल्ड मैप ऑफ को-ऑपरेटिव कल्चरल हेरिटेज’ में शामिल

अंतरराष्ट्रीय को-ऑपरेटिव अलायंस ने जारी की पहली वैश्विक विरासत सूची, अमूल डेयरी और वर्गीज़ कुरियन म्यूजियम को मिला सम्मान

Published: 11:43am, 27 Nov 2025

अंतरराष्ट्रीय को-ऑपरेटिव अलायंस (ICA) ने अपनी पहली वर्ल्ड मैप ऑफ को-ऑपरेटिव कल्चरल हेरिटेज जारी की है, और इस प्रतिष्ठित सूची में भारत का गर्व अमूल डेयरी कोऑपरेटिव और वर्गीज़ कुरियन म्यूजियम स्थान पाने में सफल रहे हैं।

आईसीए ने एक नया Cooperative Cultural Heritage Platform लॉन्च किया है, जो दुनिया भर के उन कोऑपरेटिव स्थलों को पहचान देता है, जिन्होंने पीढ़ियों से संस्कृति, शिक्षा और आजीविका को मजबूत बनाया है। इस पहली 2025 सूची में दुनिया के 25 देशों से 31 महत्वपूर्ण कोऑपरेटिव हेरिटेज स्थलों को शामिल किया गया है। इनमें यूके के रोचडेल शहर को भी शामिल किया गया है, जिसे आधुनिक सहकारिता मॉडल का जन्मस्थान माना जाता है।

भारत के लिए यह पहचान इसलिए और खास है क्योंकि अमूल मॉडल ने न केवल देश के डेयरी क्षेत्र को बदला बल्कि लाखों किसानों की आजीविका भी मजबूत की। यह उपलब्धि डॉ. वर्गीज़ कुरियन की दूरदर्शी सोच और उनके द्वारा खड़ी की गई मजबूत संस्था-निर्माण क्षमता का प्रमाण है।अमूल डेयरी ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल संस्था के लिए, बल्कि लाखों किसान सदस्यों और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

YuvaSahakar Desk