Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

अमित शाह ने बीबीएसएल को परंपरागत और मीठे बीजों का डेटाबेस बनाने का दिया निर्देश

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL) की समीक्षा बैठक में परंपरागत और मीठे बीजों का संरक्षण एवं संवर्द्धन करने के लिए उनका एक विस्तृत डेटाबेस बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही आगामी खरीफ सीजन से देश के विभिन्न क्षेत्रों के कुछ चुनिंदा पारंपरिक बीजों के जैविक उत्पादन और  उनकी बाजार में व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए हैं।

Published: 12:48pm, 27 Feb 2025

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL) की समीक्षा बैठक में परंपरागत और मीठे बीजों का संरक्षण एवं संवर्द्धन करने के लिए उनका एक विस्तृत डेटाबेस बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही आगामी खरीफ सीजन से देश के विभिन्न क्षेत्रों के कुछ चुनिंदा पारंपरिक बीजों के जैविक उत्पादन और  उनकी बाजार में व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए हैं।

पारंपरिक और मीठे बीजों के संबंध में आयोजित बीबीएसएल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अमित शाह ने कहा कि भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड पारंपरिक बीजों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। बैठक में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश के कोने-कोने से फलों, सब्जियों और खाद्यान्नों के सभी परंपरागत और मीठे बीजों की जानकारी एकत्रित कर उनका एक विस्तृत डेटाबेस बनाया जाए और उनके संरक्षण एवं संवर्द्धन की व्यापक कार्ययोजना लागू की जाए।

बैठक के दौरान सहकारिता मंत्री ने 2025 के खरीफ सीजन से देश के विभिन्न क्षेत्रों के कुछ चुनिंदा पारंपरिक बीजों के जैविक उत्पादन और  उनकी बाजार में व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इन बीजों में प्रमुख हैं- अमरेली बाजरा, उत्तराखंड गहत, उत्तराखंड मंडुआ, बुंदेलखंड मेथी, काठिया गेहूं, मुनस्यारी राजमा, काला भट्ट, काला नमक धान की चार प्रजातियां, जूही धान बंगाल औ गोपाल भोग धान बंगाल।

YuvaSahakar Team

Recent Post